Welcome to Soochna India   Click to listen highlighted text! Welcome to Soochna India
उत्तराखंड (Uttarakhand)ऋषिकेशहेल्थ & ब्यूटी
Trending

ऋषिकेश-निशुल्क ब्यूटी पार्लर का कोर्स करने का मौका, 20 गरीब बालिकाओं का सपना हुआ पूरा

जरूरतमंद और गरीब 20 बालिकाओं को एक सप्ताह का निशुल्क प्रशिक्षण

जरूरतमंद और हुनरदार बालिकाएं को अपने पैरों पर खड़े होने के लिए सुनहरा अवसर

महंगे ब्यूटी स्टूडियो में ब्यूटी पार्लर का कोर्स करने का सपना देख रही गरीब बालिकाओं का सपना आज पूरा हो गया है। एक ब्यूटी स्टूडियो ने जरूरतमंद और गरीब 20 बालिकाओं को अपने स्टूडियो में एक सप्ताह का निशुल्क प्रशिक्षण देना शुरू किया है। इस प्रशिक्षण में टॉप करने वाली बालिकाओं को अग्रिम एक माह का कोर्स भी निशुल्क रूप से कराया जाएगा।

ब्यूटी स्टूडियो की संचालिका और समाजसेवी उमा किंगर ने बताया कि निशुल्क प्रशिक्षण देने का मकसद केवल यही है कि जरूरतमंद और हुनरदार बालिकाएं अपने पैरों पर खड़े होकर रोजगार कर सकें।

बता दे कि निशुल्क प्रशिक्षण शिविर का शुभारंभ मुख्य अतिथि समाजसेवी और भाजपा नेत्री चारु माथुर कोठारी ने किया। उन्होंने ब्यूटी स्टूडियो की ओर से बालिकाओं के हित में उठाए गए इस कदम की जमकर प्रशंसा की है।

आप हमारी खबरों को यहाँ पर भी देख और पढ़ सकते हैं –

YouTube :- Soochna India National – YouTube
Instagram :- https://www.instagram.com/soochnaindi…
Facebook :- https://www.facebook.com/soochnanetwork
Twitter:- https://twitter.com/SoochnaC

logo
Soochna India

सूचना इंडिया न्यूज़ चैनल के अनुभवी पत्रकारों और लेखकों की पूरी टीम काम कर रही हैं, सूचना इंडिया के एडिटोरियल टीम के पास 15 वर्षों का गहन अनुभव है। राजनीति, सामाजिक मुद्दों, और अर्थव्यवस्था पर उनकी रिपोर्ट्स और लेखन शैली ने उन्हें मीडिया जगत में विशेष पहचान दिलाई है। सूचना इंडिया ने विगत 15 वर्षों में कई महत्वपूर्ण रिपोर्ट्स का नेतृत्व किया है और पत्रकारिता में निष्पक्षता और नैतिकता के प्रति उनकी प्रतिबद्धता ने उन्हें एक विश्वसनीय आवाज बनाया है। उन्होंने अपने काम के लिए कई पुरस्कार प्राप्त किए हैं और युवा पत्रकारों को मार्गदर्शन देने में भी सक्रिय हैं।

Source
Soochna India 24*7 Hindi News Channel
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Click to listen highlighted text!