लखनऊ में पृथ्वी दिवस पर वृक्षारोपण अभियान, पर्यावरण संरक्षण का दिया संदेश

लखनऊ। विश्व पृथ्वी दिवस के अवसर पर ऑल इंडिया इंस्टीट्यूट ऑफ लोकल सेल्फ गवर्नमेंट (AIILSG) के शताब्दी वर्ष के उपलक्ष्य में राजधानी में वृक्षारोपण अभियान का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य पर्यावरण संरक्षण के प्रति जनजागरूकता बढ़ाना और अधिक से अधिक पौधे लगाने के लिए लोगों को प्रेरित करना रहा।

इस अवसर पर AIILSG लखनऊ के क्षेत्रीय निदेशक अपूर्व शुक्ला, विभागाध्यक्ष अमरीश कुमार वर्मा, संस्थान के स्टाफ सदस्य, सेनेटरी इंस्पेक्टर के छात्र, विकास नगर वार्ड के पार्षद आर.के. मिश्रा सहित नगर निगम के कर्मचारी और क्षेत्र के गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

कार्यक्रम के दौरान सभी प्रतिभागियों ने पौधारोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। साथ ही आमजन से अपील की गई कि वे अधिक से अधिक वृक्ष लगाकर पर्यावरण संतुलन बनाए रखने में अपनी सहभागिता सुनिश्चित करें।


मनीष मिश्रा
राज्य संवाददाता,
सूचना इंडिया न्यूज़ चैनल
मनीष मिश्रा पिछले 7 वर्षों से सूचना इंडिया न्यूज़ चैनल के साथ राज्य संवाददाता के रूप में कार्यरत हैं, और लखनऊ नगर निगम से संबंधित खबरों को गंभीरता के साथ जनता के समक्ष लाने का कार्य कर रहे हैं। उन्होंने लखनऊ शहर के नागरिकों के सड़क, पानी, स्ट्रीट लाइट, सीवर और सफाई जैसी महत्वपूर्ण समस्याओं को नगर निगम के अधिकारियों के समक्ष प्रभावी ढंग से प्रस्तुत किया है। उनकी रिपोर्टिंग की बदौलत नगर निगम के संबंधित अधिकारियों ने इन मुद्दों को गंभीरता से लिया और निस्तारण के लिए सक्रिय कदम भी उठाए। मनीष का उद्देश्य हमेशा से जनहित के मुद्दों को उजागर करना और प्रशासन को जिम्मेदार बनाना रहा है, जिसके लिए वह पत्रकारिता में अपनी विशेष पहचान बनाए हुए हैं।



