Welcome to Soochna India   Click to listen highlighted text! Welcome to Soochna India
ब्रेकिंग न्यूज़

पारा में अवैध डेयरियों के खिलाफ नगर निगम की सख्त कार्रवाई

नगर निगम टीम पर हमले के बाद मौके पर पहुंचीं महापौर, अवैध डेरी संचालकों पर की गई कार्रवाई

लखनऊ। पारा क्षेत्र में अवैध डेयरियों के खिलाफ नगर निगम ने सख्त रुख अपनाते हुए मंगलवार को प्रभावी कार्रवाई की। गत दिनों अवैध डेयरियों के खिलाफ कार्रवाई करने पहुंची नगर निगम एवं पुलिस की टीम पर स्थानीय अराजक तत्वों द्वारा हमला किया गया था। इस घटना में नगर निगम और पुलिस के अधिकारी एवं कर्मचारी घायल हुए थे।

🔴 महापौर ने मौके पर पहुंचकर लिया जायजा

घटना को गंभीरता से लेते हुए महापौर श्रीमती सुषमा खर्कवाल जी आज मौके पर पहुंचीं। उन्होंने नगर आयुक्त श्री गौरव कुमार जी के साथ क्षेत्र का निरीक्षण कर स्थिति का जायजा लिया और अवैध डेरी संचालकों के खिलाफ नियमानुसार कड़ी कार्रवाई सुनिश्चित कराई।

🔴 भारी पुलिस बल की मौजूदगी में कार्रवाई

कार्रवाई के दौरान पशु कल्याण अधिकारी डॉ० अभिनव वर्मा जी, जोन-6 के जोनल अधिकारी श्री अमरजीत यादव जी, प्रवर्तन टास्क फोर्स (ETF) के साथ भारी पुलिस बल मौजूद रहा। सुरक्षा व्यवस्था के बीच अवैध डेयरियों के खिलाफ कार्रवाई को आगे बढ़ाया गया।

🔴 नगर निगम टीम पर हमला करने वालों पर भी सख्ती

महापौर श्रीमती सुषमा खर्कवाल ने स्पष्ट किया कि सरकारी कार्य में बाधा डालने, नगर निगम एवं पुलिस टीम पर हमला करने तथा नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी। शहर में अवैध डेयरियों के संचालन पर रोक लगाने और जनसुविधाओं को बेहतर बनाए रखने के लिए नगर निगम का अभियान लगातार जारी रहेगा।

मनीष मिश्रा
राज्य संवाददाता,
सूचना इंडिया न्यूज़ चैनल

मनीष मिश्रा पिछले 8 वर्षों से सूचना इंडिया न्यूज़ चैनल के साथ राज्य संवाददाता के रूप में कार्यरत हैं, और लखनऊ नगर निगम से संबंधित खबरों को गंभीरता के साथ जनता के समक्ष लाने का कार्य कर रहे हैं। उन्होंने लखनऊ शहर के नागरिकों के सड़क, पानी, स्ट्रीट लाइट, सीवर और सफाई जैसी महत्वपूर्ण समस्याओं को नगर निगम के अधिकारियों के समक्ष प्रभावी ढंग से प्रस्तुत किया है। उनकी रिपोर्टिंग की बदौलत नगर निगम के संबंधित अधिकारियों ने इन मुद्दों को गंभीरता से लिया और निस्तारण के लिए सक्रिय कदम भी उठाए। मनीष का उद्देश्य हमेशा से जनहित के मुद्दों को उजागर करना और प्रशासन को जिम्मेदार बनाना रहा है, जिसके लिए वह पत्रकारिता में अपनी विशेष पहचान बनाए हुए हैं।

Mishra Manish

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Click to listen highlighted text!