गांधी-शास्त्री के आदर्शों को जीवन में अपनाने का आह्वान।

राष्ट्रपिता महात्मा गांधी और पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की जयंती पर कार्यक्रम आयोजित।
जलेसर/एटा।
राष्ट्रपिता महात्मा गांधी और पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की जयंती पर तहसील मुख्यालय, कोतवाली, नगर पालिका, ब्लॉक कार्यालय समेत विभिन्न विद्यालयों में कार्यक्रम आयोजित किए गए। अधिकारियों, जनप्रतिनिधियों और शिक्षकों ने दोनों महापुरुषों के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उनके आदर्शों को याद किया। इस दौरान मिष्ठान वितरण भी किया गया।
श्रीनिवास सरस्वती विद्या मंदिर में प्रधानाचार्य गिरिराज सिंह और प्रबंधक सत्य प्रकाश ने ध्वजारोहण किया। इसके बाद महात्मा गांधी के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उनके जीवन और विचारों से प्रेरणा लेने का आह्वान किया गया।
सरस्वती शिशु मंदिर में भी गांधी और शास्त्री जयंती श्रद्धा एवं उत्साह के साथ मनाई गई। वक्ताओं ने गांधी जी के सत्य, अहिंसा और स्वच्छता के संदेश तथा शास्त्री जी की सादगी, ईमानदारी, कर्तव्यनिष्ठा और राष्ट्रसेवा पर प्रकाश डाला। विद्यार्थियों से दोनों महापुरुषों के आदर्शों को जीवन में उतारने का आह्वान किया गया।
कार्यक्रम के अंत में प्रधानाचार्य महेश चंद्र चाहर ने अतिथियों, आचार्यों और विद्यालय स्टाफ का आभार जताया। इस दौरान अध्यक्ष राज चंद्र गुप्ता, प्रबंधक अग्रवाल पिंडारा, कोषाध्यक्ष सेवा सिंह छाबड़ा, डॉ. जितेंद्र कुमार शर्मा, वेद प्रकाश वार्ष्णेय आदि मौजूद रहे।




