Welcome to Soochna India   Click to listen highlighted text! Welcome to Soochna India
ब्रेकिंग न्यूज़

लखनऊ के 2515 बूथों पर गूंजा ‘मन की बात’, भाजपा कार्यकर्ताओं ने सामूहिक श्रवण किया

प्रदेश संगठन महामंत्री धर्मपाल सिंह, डॉ. नीरज सिंह समेत कई वरिष्ठ नेताओं ने बूथों पर कार्यकर्ताओं के साथ सुना प्रधानमंत्री का संबोधन।

लखनऊ। भारतीय जनता पार्टी लखनऊ महानगर की ओर से रविवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मासिक रेडियो कार्यक्रम ‘मन की बात’ के 136वें एपिसोड का शहर के सभी 2515 बूथों पर सामूहिक श्रवण कराया गया। इस दौरान पार्टी पदाधिकारियों, जनप्रतिनिधियों, कार्यकर्ताओं और स्थानीय नागरिकों ने बड़ी संख्या में भाग लिया।

उत्तर विधानसभा के बूथ संख्या-200 पर आयोजित कार्यक्रम में प्रदेश संगठन महामंत्री धर्मपाल सिंह, प्रदेश महामंत्री संजय राय और भाजपा लखनऊ महानगर अध्यक्ष आनंद द्विवेदी ने कार्यकर्ताओं के साथ कार्यक्रम सुना तथा प्रधानमंत्री के संदेशों को जन-जन तक पहुंचाने का आह्वान किया।

कैंट विधानसभा के बूथ संख्या-92 पर आयोजित कार्यक्रम में प्रदेश के उपमुख्यमंत्री बृजेश पाठक ने कार्यकर्ताओं एवं स्थानीय नागरिकों के साथ ‘मन की बात’ का सामूहिक श्रवण किया। वहीं उत्तर विधानसभा के बूथ संख्या-389 पर प्रदेश उपाध्यक्ष डॉ. नीरज सिंह और प्रदेश मंत्री महामेधा नागर ने बूथ कार्यकर्ताओं के साथ कार्यक्रम सुनते हुए संगठन की मजबूती और जनसंपर्क को प्राथमिकता देने का संदेश दिया।

इसी क्रम में हलवासिया कोर्ट स्थित बूथ संख्या-234 पर प्रदेश उपाध्यक्ष देवेश कुमार कोरी, सुधीर हलवासिया तथा बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं ने प्रधानमंत्री के संबोधन का सामूहिक श्रवण किया।

इसके अलावा उत्तर विधायक डॉ. नीरज बोरा, विधान परिषद सदस्य अवनीश कुमार सिंह एवं उमेश द्विवेदी, राज्य महिला आयोग की उपाध्यक्ष अपर्णा विष्ट, विवेक तोमर, भाजपा लखनऊ महानगर महामंत्री घनश्याम दास अग्रवाल, भाजपा नेता मान सिंह, पार्षद गिरीश मिश्रा तथा महानगर उपाध्यक्ष विनायक पांडेय ने भी अपने-अपने बूथों पर कार्यकर्ताओं और स्थानीय नागरिकों के साथ ‘मन की बात’ कार्यक्रम सुना।

🔴 डॉ. नीरज सिंह ने संगठन को बताया भाजपा की सबसे बड़ी ताकत

प्रदेश उपाध्यक्ष डॉ. नीरज सिंह ने कहा कि ‘मन की बात’ केवल एक रेडियो कार्यक्रम नहीं, बल्कि समाज को सकारात्मक दिशा देने का सशक्त माध्यम है। उन्होंने कहा कि भाजपा का बूथ स्तर तक मजबूत संगठन ही पार्टी की सबसे बड़ी शक्ति है और कार्यकर्ता प्रधानमंत्री के संदेशों को जन-जन तक पहुंचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं।

मनीष मिश्रा
राज्य संवाददाता,
सूचना इंडिया न्यूज़ चैनल

मनीष मिश्रा पिछले 8 वर्षों से सूचना इंडिया न्यूज़ चैनल के साथ राज्य संवाददाता के रूप में कार्यरत हैं, और लखनऊ नगर निगम से संबंधित खबरों को गंभीरता के साथ जनता के समक्ष लाने का कार्य कर रहे हैं। उन्होंने लखनऊ शहर के नागरिकों के सड़क, पानी, स्ट्रीट लाइट, सीवर और सफाई जैसी महत्वपूर्ण समस्याओं को नगर निगम के अधिकारियों के समक्ष प्रभावी ढंग से प्रस्तुत किया है। उनकी रिपोर्टिंग की बदौलत नगर निगम के संबंधित अधिकारियों ने इन मुद्दों को गंभीरता से लिया और निस्तारण के लिए सक्रिय कदम भी उठाए। मनीष का उद्देश्य हमेशा से जनहित के मुद्दों को उजागर करना और प्रशासन को जिम्मेदार बनाना रहा है, जिसके लिए वह पत्रकारिता में अपनी विशेष पहचान बनाए हुए हैं।

Mishra Manish

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Click to listen highlighted text!