Welcome to Soochna India   Click to listen highlighted text! Welcome to Soochna India
अपराध (Crime)

मध्य प्रदेश एक बार फिर हुआ शर्मसार, नज़र छुपाते दिखे पुलिस के आला अधिकारी !!

मध्यप्रदेश में दुष्कर्म के मामले रुकने का नाम नहीं ले रहे हैं! ऐसा ही एक दुष्कर्म का मामला मध्य प्रदेश के दतिया से सामने आया है, जहां शादी समारोह में सम्मिलित होने गई एक 8 वर्षीय मासूम बालिका के साथ दुष्कर्म कर झाड़ियों में हत्या कर फेंक दिया! प्राप्त जानकारी के अनुसार तिलेथा थाना गोराघाट के इस क्षेत्र में घटित घटना ने मध्यप्रदेश को एक बार फिर से शर्मसार कर दिया! आम तौर पर देखा जा रहा है कि दुष्कर्म के मामलों को लेकर मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री एवं प्रदेश के मामा कहे जाने वाले शिवराज सिंह चौहान द्वारा हर कदम दुष्कर्म के मामले को रोकने के लिए उठाया जा रहा है लेकिन मामले है कि रुकने का नाम नहीं ले रहे हैं। अगर बात की जाए दतिया दुष्कर्म मामले की तो घटना हो जाने के बावजूद भी पुलिस अभी तक घटना से जुड़े अपराधियों की जानकारी नहीं लगा पायी है। घटना को लेकर जब मीडिया कर्मियों ने मामले की पड़ताल की तो कैमरे को देखते हुए छिपते नजर आए पुलिस के आला अधिकारी!! सूत्रों की माने तो दतिया में पहले भी ऐसी कई घटनाये हो चुकी हैं , जिनमें खुलासा करने में पुलिस नाकाम रही !

logo
Soochna India

सूचना इंडिया न्यूज़ चैनल के अनुभवी पत्रकारों और लेखकों की पूरी टीम काम कर रही हैं, सूचना इंडिया के एडिटोरियल टीम के पास 15 वर्षों का गहन अनुभव है। राजनीति, सामाजिक मुद्दों, और अर्थव्यवस्था पर उनकी रिपोर्ट्स और लेखन शैली ने उन्हें मीडिया जगत में विशेष पहचान दिलाई है। सूचना इंडिया ने विगत 15 वर्षों में कई महत्वपूर्ण रिपोर्ट्स का नेतृत्व किया है और पत्रकारिता में निष्पक्षता और नैतिकता के प्रति उनकी प्रतिबद्धता ने उन्हें एक विश्वसनीय आवाज बनाया है। उन्होंने अपने काम के लिए कई पुरस्कार प्राप्त किए हैं और युवा पत्रकारों को मार्गदर्शन देने में भी सक्रिय हैं।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Click to listen highlighted text!