Lucknow Nagar Nigam Action: Zone-8 में सफाई लापरवाही पर संस्था पर ₹5 लाख जुर्माना

Lucknow Nagar Nigam सख्त: सफाई में लापरवाही पर संस्था पर ₹5 लाख का जुर्माना
लखनऊ। Lucknow Nagar Nigam ने सफाई व्यवस्था में लापरवाही बरतने वाली संस्था के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है। स्वच्छता व्यवस्था की समीक्षा के दौरान Additional Municipal Commissioner Dr. Arvind Kumar Rao ने Zone-8 में फैली गंदगी और अव्यवस्था को गंभीरता से लेते हुए जिम्मेदार संस्था Lion Enviro Pvt. Ltd. पर ₹5 लाख का आर्थिक दंड अधिरोपित किया।
निरीक्षण में मिली गंदगी और कूड़े के अंबार
निरीक्षण के दौरान आशियाना, विद्यावती प्रथम-द्वितीय और हिन्द नगर वार्ड में जगह-जगह garbage dumps, नालियों में कचरा और सड़क पर फैला गंदा पानी मिला। इससे न केवल राहगीरों को परेशानी हो रही थी बल्कि संक्रमण और vector-borne diseases फैलने का खतरा भी बढ़ गया था।
विद्यावती द्वितीय वार्ड के सेक्टर-डी01 और Emerald Mall के आसपास न तो सफाई हुई थी और न ही कचरा उठाया गया था। जगह-जगह कूड़े के ढेर और stray animals दिखाई दिए। वहीं, गुरुद्वारा रोड पर पड़े C&D Waste (Construction and Demolition Waste) से पूरे क्षेत्र में दुर्गंध फैली हुई थी।
हिन्द नगर वार्ड और अन्य इलाकों में भी लापरवाही
Hind Nagar Ward स्थित सेक्टर-सी01, एलडीए कॉलोनी के माता की बगिया डंपिंग प्वाइंट पर भी भारी मात्रा में horticulture waste पड़ा मिला। इससे आवारा पशु चारा खोजते नजर आए और आसपास का माहौल अस्वच्छ बना रहा।
तय मानकों का पालन नहीं
निरीक्षण दल ने पाया कि संस्था को 2 जनवरी 2025 से काम शुरू करने के बावजूद अब तक PCTS System (Processed Collection Transfer Station) पूरी तरह स्थापित नहीं किया गया। तय 170 डोर-टू-डोर कचरा कलेक्शन गाड़ियों में से केवल 140 ही संचालित हो रही हैं। 30 गाड़ियों की कमी से जोन-8 के कई इलाकों में नियमित कचरा संग्रहण नहीं हो पा रहा।
Lucknow Railway Station: लखनऊ चारबाग पर यात्रियों के लिए नया Modern Toilet Block शुरू
इसके अलावा 25 किलोमीटर लंबे मुख्य मार्गों पर न्यूनतम 50 सफाई कर्मचारियों की आवश्यकता थी, लेकिन गिने-चुने कर्मचारी ही मौजूद पाए गए।
₹5 लाख का जुर्माना और चेतावनी
इन गंभीर लापरवाहियों को देखते हुए Nagar Nigam Lucknow ने संस्था पर ₹5 लाख का जुर्माना लगाया—
- ₹1,00,000 – डोर-टू-डोर कचरा संग्रहण में कमी
- ₹2,00,000 – भारी मात्रा में कचरा मिलने पर
- ₹50,000 – हर्टिकल्चर वेस्ट न उठाने पर
- ₹1,00,000 – डंपिंग प्वाइंट पर कचरे के अंबार पर
- ₹50,000 – PCTS System समय पर न लगाने पर
निगम की चेतावनी
अपर नगर आयुक्त डॉ. राव ने स्पष्ट कहा कि Swachh Bharat Mission के तहत नगर निगम लखनऊ सफाई व्यवस्था पर कोई समझौता नहीं करेगा। उन्होंने संस्था को चेतावनी दी कि भविष्य में ऐसी लापरवाही दोहराई गई तो और कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

