Welcome to Soochna India   Click to listen highlighted text! Welcome to Soochna India
ब्रेकिंग न्यूज़

पूर्वोत्तर रेलवे में अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर हुआ सामूहिक योगाभ्यास

मंडल रेल प्रबंधक गौरव अग्रवाल ने रेलकर्मियों से योग को जीवन का हिस्सा बनाने का किया आह्वान

लखनऊ। 12वें अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर पूर्वोत्तर रेलवे लखनऊ मंडल में रविवार को विभिन्न स्टेशनों, कोचिंग डिपो, रनिंग रूम, लॉबी, चिकित्सालयों और मनोरंजन संस्थानों में योग कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। इस वर्ष योग दिवस की थीम “स्वस्थ आयु के लिए योग” रखी गई, जिसका उद्देश्य बढ़ती उम्र में शारीरिक सक्रियता, मानसिक मजबूती और समग्र स्वास्थ्य को बढ़ावा देना है।

🔴 ‘संस्कृति’ क्लब में हुआ मुख्य आयोजन

रेलवे अधिकारी क्लब ‘संस्कृति’, बंदरियाबाग में आयोजित मुख्य कार्यक्रम में मंडल रेल प्रबंधक गौरव अग्रवाल, शाखाधिकारी तथा उनके परिजनों ने योगाभ्यास किया। कार्यक्रम में योग विशेषज्ञों ने विभिन्न योगासन एवं प्राणायाम का अभ्यास कराया और योग के स्वास्थ्य लाभों की जानकारी दी।

🔴 योग से स्वस्थ जीवन का संदेश

कार्यक्रम के बाद मंडल रेल प्रबंधक गौरव अग्रवाल ने कहा कि व्यस्त जीवनशैली के बावजूद प्रत्येक व्यक्ति को प्रतिदिन कुछ समय योग के लिए अवश्य निकालना चाहिए। उन्होंने कहा कि योग भारतीय संस्कृति की अमूल्य धरोहर है, जो शरीर, मन और आत्मा के संतुलन का सर्वोत्तम माध्यम है। योग के माध्यम से अनेक शारीरिक एवं मानसिक समस्याओं से बचाव संभव है।

🔴 विभिन्न केंद्रों पर भी हुए कार्यक्रम

रेलवे मनोरंजन संस्थान बादशाहनगर, ऐशबाग, अवध रनिंग रूम लखनऊ जंक्शन, गोंडा, गोरखपुर जंक्शन, डीजल लॉबी गोरखपुर, रेलवे चिकित्सालयों, रेलवे सुरक्षा बल बैरकों एवं अन्य रेलवे परिसरों में भी योग दिवस कार्यक्रम आयोजित किए गए। योग प्रशिक्षकों ने त्रिकोणासन, पादहस्तासन, उष्ट्रासन, अर्धचक्रासन, शलभासन, भुजंगासन, कपालभाति, अनुलोम-विलोम एवं प्राणायाम का अभ्यास कराया तथा उच्च रक्तचाप, मधुमेह, गठिया, हृदय रोग और पाचन संबंधी समस्याओं में योग की उपयोगिता बताई।

🔴 योग प्रशिक्षकों का हुआ सम्मान

कार्यक्रम के अंत में मंडल रेल प्रबंधक ने योग प्रशिक्षकों को स्मृति चिन्ह एवं शॉल भेंट कर सम्मानित किया। इस अवसर पर पूर्वोत्तर रेलवे महिला कल्याण संगठन की सदस्याओं, भारत स्काउट एवं गाइड के स्वयंसेवकों, रेलकर्मियों तथा उनके परिजनों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की।

कार्यक्रम में अपर मंडल रेल प्रबंधक श्रीमती नीतू भी मौजूद रहीं।

मनीष मिश्रा
राज्य संवाददाता,
सूचना इंडिया न्यूज़ चैनल

मनीष मिश्रा पिछले 7 वर्षों से सूचना इंडिया न्यूज़ चैनल के साथ राज्य संवाददाता के रूप में कार्यरत हैं, और लखनऊ नगर निगम से संबंधित खबरों को गंभीरता के साथ जनता के समक्ष लाने का कार्य कर रहे हैं। उन्होंने लखनऊ शहर के नागरिकों के सड़क, पानी, स्ट्रीट लाइट, सीवर और सफाई जैसी महत्वपूर्ण समस्याओं को नगर निगम के अधिकारियों के समक्ष प्रभावी ढंग से प्रस्तुत किया है। उनकी रिपोर्टिंग की बदौलत नगर निगम के संबंधित अधिकारियों ने इन मुद्दों को गंभीरता से लिया और निस्तारण के लिए सक्रिय कदम भी उठाए। मनीष का उद्देश्य हमेशा से जनहित के मुद्दों को उजागर करना और प्रशासन को जिम्मेदार बनाना रहा है, जिसके लिए वह पत्रकारिता में अपनी विशेष पहचान बनाए हुए हैं।

Mishra Manish

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Click to listen highlighted text!