Lucknow Mayor ने Astronaut Subhanshu Shukla का किया Welcome, Axiom Mission 4 पर ISS में फहराया तिरंगा

लखनऊ ने किया Astronaut Subhanshu Shukla का भव्य स्वागत, Mayor Sushma Kharkwal ने किया सम्मान
लखनऊ (Soochna India)। राजधानी लखनऊ ने सोमवार को गर्व के साथ अपने वीर पुत्र, भारतीय वायु सेना (Indian Air Force) के जांबाज़ ग्रुप कैप्टन एवं अंतरिक्ष यात्री Astronaut Subhanshu Shukla का भव्य स्वागत किया।
Lucknow Mayor Sushma Kharkwal स्वयं एयरपोर्ट पहुंचीं और परिवार सहित उनका गर्मजोशी से अभिनंदन किया।
Axiom Mission 4 पर तिरंगा फहराने वाले लखनऊ के वीर पुत्र
महापौर ने कहा कि यह दिन Lucknow History में स्वर्ण अक्षरों में लिखा जाएगा।
Axiom Mission 4 (Ax-4) में Mission Pilot के रूप में International Space Station (ISS) पर तिरंगा फहराकर शुभांशु शुक्ला ने भारत ही नहीं बल्कि अपने गृहनगर लखनऊ का मान पूरी दुनिया में बढ़ाया है।
उन्होंने कहा कि शुभांशु शुक्ला आने वाली पीढ़ियों के लिए साहस, समर्पण और देशभक्ति की जीवंत प्रेरणा हैं।
लखनऊ में Roadshow और नागरिकों का जोश
लखनऊ नगर निगम (Lucknow Nagar Nigam) द्वारा उनके सम्मान में विशेष Roadshow in Lucknow आयोजित किया गया।
शहर की सड़कों पर हजारों नागरिक उमड़े, जगह-जगह फूलों की वर्षा हुई और वातावरण “भारत माता की जय” और “जय हिंद” के नारों से गूंज उठा।
इस ऐतिहासिक पल ने शहरवासियों को गर्व और उल्लास से भर दिया।
लखनऊ नगर निगम बैठक: शुभांशु शुक्ल मार्ग से बिल्लियों का लाइसेंस तक, लिए गए 20 बड़े फैसले
कार्यक्रम में बड़ी हस्तियों की मौजूदगी
इस सम्मान समारोह में कई वरिष्ठ नेता और गणमान्य लोग मौजूद रहे –
- भूपेंद्र सिंह (BJP State President)
- बृजेश पाठक (Deputy CM, Uttar Pradesh)
- अनिल कुमार (Cabinet Minister, Science & Technology)
- गिरीश चंद्र यादव (State Minister, Sports & Youth Welfare)
- भाजपा महानगर अध्यक्ष आनंद द्विवेदी,
साथ ही नगर निगम के अधिकारी, पत्रकार और शहर की जनता बड़ी संख्या में शामिल हुई।
Mayor ने दी शुभकामनाएं
महापौर सुषमा खर्कवाल ने कहा –
“Lucknow का यह जनसैलाब और आत्मीय स्वागत इस बात का प्रमाण है कि शहर अपने वीर पुत्र पर कितना गर्व करता है।
आपने भारत को गौरवान्वित किया है, हमें विश्वास है कि आपका यह साहसिक कदम आने वाली पीढ़ियों को Nation Service और Science Innovations की ओर प्रेरित करेगा।



