Welcome to Soochna India   Click to listen highlighted text! Welcome to Soochna India
फटाफट खबरेंअपराध (Crime)ब्रेकिंग न्यूज़लखनऊ
Trending

लखनऊ मुठभेड़: मासूम से दुष्कर्म का आरोपी ढेर

लखनऊ मुठभेड़ में मासूम से दुष्कर्म का आरोपी ढेर, 1 लाख का इनामी था आरोपी दीपक वर्मा

लखनऊ न्यूज़ – राजधानी लखनऊ के आलमबाग मेट्रो स्टेशन से ढाई साल की मासूम बच्ची का अपहरण कर उसके साथ दुष्कर्म करने वाले दरिंदे को पुलिस ने लखनऊ मुठभेड़ में मार गिराया है। यह मुठभेड़ कैंट एसीपी कार्यालय के पास उस समय हुई जब आरोपी पुलिस चेकिंग के दौरान पकड़ा गया और भागने की कोशिश में पुलिस पर गोली चला दी।

आरोपी की पहचान दीपक वर्मा के रूप में हुई

डीसीपी मध्य अशीष श्रीवास्तव ने जानकारी दी कि मुठभेड़ में मारा गया अपराधी दीपक वर्मा, मूलतः लखनऊ के ऐशबाग क्षेत्र का निवासी था। वह पहले रेलवे में पानी सप्लाई का काम करता था और जागरण व झांकियों में भी सक्रिय रूप से शामिल रहता था। वारदात को अंजाम देने के बाद दीपक फरार था और लखनऊ पुलिस की 5 विशेष टीमों द्वारा उसकी तलाश की जा रही थी।

300 से अधिक CCTV कैमरों की मदद से हुई गिरफ्तारी

पुलिस ने बच्ची के अपहरण और दुष्कर्म मामले में 300 से ज्यादा सीसीटीवी फुटेज खंगाले। इन्हीं कैमरों में आरोपी की संदिग्ध गतिविधियां दर्ज हुईं, जिसके आधार पर कैंट एसीपी ऑफिस के पास सघन चेकिंग अभियान चलाया गया। पुलिस टीम ने जब दीपक को रोका तो उसने भागने की कोशिश की और पुलिस पर फायरिंग कर दी। जवाबी कार्रवाई में वह गोली लगने से घायल हो गया और इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।

आरोपी पर था ₹1 लाख का इनाम

घिनौनी वारदात को अंजाम देने वाले दीपक वर्मा पर लखनऊ पुलिस कमिश्नरेट द्वारा ₹1 लाख का इनाम घोषित किया गया था। उसके खिलाफ हजरतगंज थाने में पूर्व से ही आपराधिक मामला दर्ज था। पुलिस की मुस्तैदी से 24 घंटे के भीतर आरोपी को पकड़ कर एनकाउंटर में ढेर कर दिया गया।

ढाई साल की बच्ची के साथ हुआ था दुष्कर्म

मासूम से दुष्कर्म का आरोपी ढेर
मासूम से दुष्कर्म का आरोपी ढेर

घटना बुधवार रात आलमबाग थाना क्षेत्र के चंदन नगर मेट्रो स्टेशन के नीचे की है, जहां मूलरूप से उन्नाव के निवासी दंपति, जो लखनऊ में कूड़ा बीनने का कार्य करते हैं, अपनी ढाई साल की बेटी के साथ सो रहे थे। देर रात आरोपी बच्ची को चुपके से उठाकर ले गया और उसके साथ दुष्कर्म किया।

इसे भी पढ़ें- Lucknow CBI Office Attack: लखनऊ में सीबीआई दफ्तर के दरोगा पर घनुष-बाण से हमला, CCTV वायरल

सुबह बच्ची के माता-पिता जब जागे तो उनकी बेटी लापता थी। उन्होंने तुरंत आलमबाग थाने और वन स्टॉप सेंटर को सूचना दी। मौके पर पहुंची टीम ने बच्ची को लोकबंधु अस्पताल में भर्ती कराया। हालत गंभीर होने पर उसे हायर सेंटर रेफर किया गया।

सवालों के घेरे में सुरक्षा व्यवस्था

यह घटना न केवल इंसानियत को शर्मसार करने वाली है, बल्कि आलमबाग जैसे भीड़भाड़ वाले क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था पर भी बड़ा सवाल खड़ा करती है। मार्च 2025 में भी आलमबाग बस अड्डे के पास ऐसी ही एक घटना हुई थी, जब एक ऑटो ड्राइवर और उसके भाई ने मासूम बच्ची को अगवा कर दुष्कर्म किया था।

लखनऊ एनकाउंटर न्यूज़ | लखनऊ में बच्ची से दुष्कर्म | 1 लाख इनामी अपराधी एनकाउंटर | CCTV से गिरफ्तारी | आलमबाग मेट्रो स्टेशन क्राइम | दीपक वर्मा लखनऊ | मासूम के साथ दुष्कर्म मामला | लखनऊ पुलिस मुठभेड़ | यूपी क्राइम न्यूज़ 2025

logo
Soochna India

सूचना इंडिया न्यूज़ चैनल के अनुभवी पत्रकारों और लेखकों की पूरी टीम काम कर रही हैं, सूचना इंडिया के एडिटोरियल टीम के पास 15 वर्षों का गहन अनुभव है। राजनीति, सामाजिक मुद्दों, और अर्थव्यवस्था पर उनकी रिपोर्ट्स और लेखन शैली ने उन्हें मीडिया जगत में विशेष पहचान दिलाई है। सूचना इंडिया ने विगत 15 वर्षों में कई महत्वपूर्ण रिपोर्ट्स का नेतृत्व किया है और पत्रकारिता में निष्पक्षता और नैतिकता के प्रति उनकी प्रतिबद्धता ने उन्हें एक विश्वसनीय आवाज बनाया है। उन्होंने अपने काम के लिए कई पुरस्कार प्राप्त किए हैं और युवा पत्रकारों को मार्गदर्शन देने में भी सक्रिय हैं।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Click to listen highlighted text!