Lucknow Crime News: डिप्टी CM Staff पर लोहे की रॉड से हमला

Lucknow Crime News: डिप्टी CM ब्रजेश पाठक के स्टाफ कर्मी रवींद्र शुक्ला पर लोहे की रॉड से हमला
लखनऊ। Lucknow Crime News में बड़ा मामला सामने आया है। डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक के कार्यालय में तैनात कर्मचारी रवींद्र शुक्ला पर जानलेवा हमला हुआ है। आरोप है कि नशे में धुत एक युवक ने कार टक्कर विवाद के बाद अपने बेटों के साथ मिलकर शुक्ला पर लोहे की रॉड से हमला किया। घटना के बाद पीड़ित लहूलुहान हो गए और उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया।
2 अक्टूबर की रात का मामला
यह घटना 2 अक्टूबर की रात करीब 9 बजे गोमतीनगर विस्तार क्षेत्र की है। पीड़ित रवींद्र शुक्ला परिवार के साथ अपनी कार से घर लौट रहे थे। तभी एक तेज रफ्तार स्विफ्ट कार ने उनकी गाड़ी को टक्कर मार दी। जब शुक्ला ने विरोध किया तो आरोपी ने धमकी दी और वहां से भाग निकला।
आरोपी के घर तक पहुंचे पीड़ित
रवींद्र शुक्ला ने आरोपी की कार का पीछा किया और खरगापुर स्थित कौशलपुरी में उसके घर पहुंच गए। शुक्ला का आरोप है कि जैसे ही वह वहां पहुंचे, आरोपी ने गाली-गलौज शुरू कर दी। थोड़ी ही देर में उसके दो बेटे भी बाहर आ गए और तीनों ने मिलकर मारपीट शुरू कर दी।
Vocal for Local: Lucknow नगर निगम ने की Gandhi Ashram से खरीदारी
लोहे की रॉड से हमला
हमले के दौरान आरोपी घर के अंदर से लोहे की रॉड लेकर आया और रवींद्र शुक्ला के सिर पर ताबड़तोड़ वार कर दिया। इस हमले में शुक्ला गंभीर रूप से घायल हो गए और लहूलुहान होकर वहीं गिर पड़े। स्थानीय लोग जब तक मदद के लिए पहुंचे, आरोपी फरार हो गए।
पुलिस की कार्रवाई
गोमतीनगर विस्तार थाना प्रभारी ने इस घटना की पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि गाड़ी टकराने के बाद विवाद हुआ और फिर पीड़ित आरोपी के घर पहुंच गए, जहां मामला और बढ़ गया। पुलिस ने पीड़ित की तहरीर पर FIR दर्ज कर ली है और मेडिकल टेस्ट भी कराया गया है। पुलिस अब आरोपियों की तलाश में जुटी हुई है।


