जी20 और ग्लोबल इन्वेस्टर समिट में हुए सौन्दर्यीकरण को दागदार करने वालों पर नगर निगम ने की सख्ती

जी20 और ग्लोबल इन्वेस्टर समिट में हुए सौन्दर्यीकरण को दागदार करने वालों पर नगर निगम ने सख्ती की तैयारी कर ली है। गुरुवार से लखनऊ नगर निगम ने “थूकना मना है” अभियान शुरू किया। इसमें सड़क पर थूकने वालों से 250 रुपये जुर्माना बताया जा रहा है इसके साथ उन्हें गलती का एहसास दिलाने के लिए मिस्टर या मिस पीकू का खिताब दिया जा रहा है। पान की पीक थूकने वाले वाहन चालकों पर सीसीटीवी कैमरे से नजर रखी जाएगी। रेड लाइट पर सिविल ड्रेस में नगर निगम कर्मी थूकने वालों पर कार्रवाई के लिए मौजूद रहेंगे। नगर आयुक्त इंद्रजीत सिंह ने बताया कि नियमावली 2021 के तहत सार्वजनिक स्थानों पर थूकने, पेशाब करने व अन्य और गंदगी करने पर जुर्माने का प्रावधान है। अब इसे सख्ती से लागू किया जाएगा ताकि लोगों की आदत में सुधार हो। इसी तरह नो गार्बेज जोन में गंदगी फैलाने वालों पर 250 साल रुपये जुर्माना लगाया जाएगा और मौके पर ही चालान काटा जाएगा। इसी क्रम में आज नगर निगम जोन 7 के अधिकारी सुबह से पॉलिटेक्निक चौराहे पर लोगों के गंदगी फैलाने पर जुर्माना करते नजर आए।


टॉप बैंड्स –
नगर निगम ने की सख्ती की तैयारी
सौन्दर्यीकरण को दागदार करने वालों पर सख्ती
गंदगी करने पर जुर्माने का प्रावधान
नगर निगम ने शुरू किया अभियान
नो गार्बेज जोन में गंदगी फैलाने वालों पर जुर्माना
“थूकना मना है” अभियान शुरू
मिस्टर या मिस पीकू का मिलेगा खिताब
रेड लाइट पर सिविल ड्रेस में नगर निगम कर्मी मौजूद
सीसीटीवी कैमरे से रखी जाएगी नजर