Amrit Bharat Station Scheme: GM Northern Railway ने किया Lucknow–Varanasi inspection

अमृत भारत स्टेशन योजना: उत्तर रेलवे महाप्रबंधक ने लखनऊ–वाराणसी रेल खंड का किया निरीक्षण
लखनऊ। उत्तर रेलवे के महाप्रबंधक अशोक कुमार वर्मा ने बुधवार को लखनऊ–वाराणसी रेल खंड का निरीक्षण किया। इस दौरान उनके साथ मंडल रेल प्रबंधक सुनील कुमार वर्मा, सीनियर डीसीएम कुलदीप तिवारी और अन्य वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहे।
अमृत भारत स्टेशन योजना के कार्यों की समीक्षा
निरीक्षण के दौरान महाप्रबंधक ने उटरेटिया, मोहनलालगंज, बछरावां, रायबरेली, गौरीगंज, अमेठी और माँ बेल्हा देवी धाम प्रतापगढ़ स्टेशनों पर जाकर Amrit Bharat Station Scheme के तहत चल रहे निर्माण कार्यों का जायजा लिया।
उन्होंने स्टेशन परिसर, प्रवेश एवं निकास द्वार, पार्किंग एरिया और यात्री सुविधाओं का निरीक्षण किया। महाप्रबंधक ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि सभी कार्य निर्धारित समय सीमा में और उच्च गुणवत्ता के साथ पूरे किए जाएं।
44 स्टेशनों का होगा आधुनिकीकरण
Amrit Bharat Station Scheme भारत सरकार की एक दीर्घकालिक पहल है, जिसके तहत लखनऊ मंडल के 44 रेलवे स्टेशनों को चरणबद्ध तरीके से आधुनिक और यात्री-हितैषी बनाया जा रहा है।
इस योजना में शामिल सुविधाएँ:
- स्टेशन प्रवेश और निकास द्वार का आधुनिकीकरण
- आधुनिक प्रतीक्षालय, शौचालय और प्लेटफॉर्म
- आवश्यकता अनुसार लिफ्ट और एस्केलेटर
- मुफ्त Wi-Fi सुविधा
- यात्री सूचना प्रणाली और बेहतर साइन बोर्ड
- कुछ स्टेशनों पर Executive Lounge
लखनऊ चारबाग रेलवे स्टेशन का निरीक्षण | DRM Sunil Kumar Verma | Northern Railway News
‘एक स्टेशन एक उत्पाद’ से मिलेगा स्थानीय उद्योग को बढ़ावा
योजना के तहत स्थानीय कारीगरों और उत्पादों को प्रोत्साहित करने के लिए One Station One Product (OSOP) स्कीम के अंतर्गत कियोस्क स्थापित किए जा रहे हैं। इससे यात्रियों को क्षेत्रीय उत्पाद खरीदने का अवसर मिलेगा और स्थानीय अर्थव्यवस्था को मजबूती मिलेगी।
महाप्रबंधक का बयान
महाप्रबंधक अशोक कुमार वर्मा ने कहा – “अमृत भारत स्टेशन योजना यात्रियों को आधुनिक सुविधाएँ उपलब्ध कराएगी और साथ ही स्थानीय संस्कृति एवं परंपरा को बढ़ावा देगी। हमारा प्रयास है कि यात्री जब भी स्टेशन पर आएं तो उन्हें स्वच्छता, आराम और आधुनिक सुविधाओं का अनुभव हो।”
Amrit Bharat Station Scheme | Northern Railway, Lucknow Varanasi rail section | Indian Railways modernization | One Station One Product | Executive Lounge | Wi-Fi railway station | Railway modernization India | Uttar Railway GM inspection




