Welcome to Soochna India   Click to listen highlighted text! Welcome to Soochna India
ब्रेकिंग न्यूज़

मथुरा :- अंकित पहलवान ने किया जिले का नाम रोशन राज्य स्तरीय कुश्ती में जीता गोल्ड मेडल।

कुश्ती में विकास के लिए दंगलो का आयोजन जरूरी — श्री सुंदर सिंह कसाना मंडी चौकी प्रभारी यूपी पुलिस।

कुश्ती के अभ्यास के साथ साथ शिक्षा पर भी ध्यान दें मथुरा के युवा पहलवान — श्री नरेंद्र कृष्ण गौतम जी प्रधानाचार्य उच्च माध्यमिक विद्यालय।

जिला कुश्ती संघ के तत्वाधान में अखाड़ा शिव शक्ति के सहयोग से ग्राम नगला माना में एक सम्मान समारोह का आयोजन किया जिसमे राज्य स्तरीय कुश्ती प्रतियोगिता में गोल्ड मैडल जीत कर आये अखाड़ा शिव शक्ति के युवा पहलवान अंकित का भव्य स्वागत सम्मान किया गया।अधिक जानकारी देते हुए जिला कुश्ती संघ भारतीय पद्धति के जिला अध्य्क्ष खेलगुरु बृजरत्न अशोक शेखर पहलवान ने बताया कि अंकित पहलवान ने मथुरा जनपद का नाम राज्यस्तर पर गोल्ड मैडल प्राप्त करते हुए राष्ट्रीय स्तरीय कुश्ती में अपना चयन कराया है। आपको बता दे उत्तर प्रदेश कुश्ती संघ भारतीय पद्धति द्वारा राज्यस्तरीय कुश्ती प्रतियोगिता का आयोजन गोरखपुर में 26 व 27 नवंबर 2022 को किया गया, जिसमे मथुरा के अंकित पहलवान ने 80 किलोग्राम भर वर्ग में प्रथम स्थान प्राप्त किया। इस पहलवान का चयन राष्ट्रीय स्तरीय कुश्ती प्रतियोगिता के लिए किया गया है, जो कि भारतीय कुश्ती संघ भारतीय पद्धति के द्वारा 9, 10 वा 11 दिसंबर को हैदराबाद में आयोजित की जाएगी। इस अवसर पर मंडी चौकी प्रभारी सुंदर कसाना जी, प्रधानाचार्य उच्च माध्यमिक विद्यालय नगला माना नरेंद्र गौतम, ग्राम प्रधान हुब्बी पहलवान, गुल्ला भगत, नानकचंद भगत, कन्हैया बाबा, रमन पहलवान, महेंद्र नेता, बनवारी मास्टर जी विष्णु ठाकुर, दिनेश ठाकुर, लक्ष्य पहलवान, जयभगवान पहलवान, विष्णु पहलवान, शिशुपाल पहलवान, मनोज पहलवान, लक्ष्मन मास्टर जी, बच्चू नेताजी व समस्त ग्रामवासी व गुरु ख़लीफ़ा उपस्थित रहे। यह जानकारी जिला कुश्ती संघ भारतीय पद्धति मथुरा के महासचिव राष्ट्रीय पहलवान शेखरअशोक ने दी।

Anuj Tiwari

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Click to listen highlighted text!