Welcome to Soochna India   Click to listen highlighted text! Welcome to Soochna India
कोटा

Kota मेला दशहरा विजयश्री रंगमंच पर Body Building शो आयोजित किया गया

Kota मेला दशहरा विजयश्री रंगमंच पर Body Building शो आयोजित किया गया। इस दौरान Body Builders ने अपनी शारीरिक सुडौलता को दिखाकर हर किसी को हतप्रभ कर दिया। Body Builders ने म्युजिक की धुन पर मंच के अलग अलग हिस्सों में आगे पीछे, दाएं बाएं से अपने कसरती बदन को दिखाया जिसे देख हर कोई हैरत में पड़ गया।

प्रतियोगिता में प्रतिभागियों ने बाईशेप्स, थाइज, एब्स, शोल्डर, लेग बाईशेप, ट्राईशेप, चेस्ट दिखाकर अपने शारीरिक शौष्ठव का परिचय दिया। मिस्टर एशिया में भारत का प्रतिनिधित्व करने वाले यतींद्र सिंह तथा मिस्टर वर्ल्ड चैंपियन रोहित शेट्टी ने भी मंच पर शरीर की क्षमता दिखाई।

वहीं दिव्यांग केटेगरी में भी Body Builders पहुंचे। इस अवसर पर उप महापौर मंजू मेहरा, अतिरिक्त संभागीय आयुक्त अनुराग भार्गव, जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष रविंद्र त्यागी, राजेंद्र सांखला, राजस्थान फिटनेस एसोसिएशन के अनिकेत जैन, हीरेंद्र शर्मा, ईश्वर शर्मा, अशोक औदीच्य ने Body Builders को मेडल एवं प्रशस्ति पत्र सौंपे।

Soochna India

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Click to listen highlighted text!