Welcome to Soochna India   Click to listen highlighted text! Welcome to Soochna India
इधर उधर कीउत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh)मथुरा

कथावाचक अनिरुद्धाचार्य का पुतला दहन,मां सीता व द्रौपदी पर दिए बयान पर हिंदुवादी संगठनों ने किया प्रदर्शन

मथुरा।कथावाचक अनिरुद्धाचार्य द्वारा कथा प्रवचन के दौरान महिलाओं की सुंदरता पर सवाल खड़े करते हुए भगवान श्रीराम और रावण के बीच लड़ाई के लिए मां सीता को जिम्मेदार ठहराने और महाभारत के लिए द्रौपदी को जिम्मेदार बताने पर आक्रोश है। उन्होंने प्रवचनों के दौरान कहा कि ये पुराणों में वर्णित है।इस वीडियो को राष्ट्रीय कवि कुमार विश्वास ने ट्वीट कर अपनी नाराजगी जताई।हिंदूवादी संगठनों में भी कथावाचक के इस बयान पर आक्रोश पनप उठा।नगर निगम चौराहा पर कथावाचक का पुतला दहन कर अपना आक्रोश जताया।पुतला दहन के बाद युवाओं ने कोतवाली प्रभारी को तहरीर देकर मामले में कार्रवाई की मांग की।

वृन्दावन नगर निगम चौराहा पर हिंदूवादी संगठनों के कार्यकर्ताओं ने कथावाचक अनिरुद्धाचार्य के बयान पर आक्राेश जताते हुए पुतला दहन किया।पवन शर्मा ने कहा भागवत प्रवक्ता अपने बयानों पर अंकुश रखें।धर्म के विपरीत किसी भी बयान को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।पुराणों में लिखे संदेशों को तोड़-मरोड़ कर जनता को भ्रमित करने का कुचक्र सफल नहीं होने दिया जाएगा।आनंद शर्मा, प्रशांत यादव, शांतनू, विनोद, आकाश गौतम, शिवा निषाद, सुनील गौतम समेत अनेक लोग मौजूद रहे।अखिल भारत हिंदू महासभा ने भी अनिरुद्धाचार्य के खिलाफ शुक्रवार शाम कोतवाली में तहरीर दी।महासभा की जिलाध्यक्ष छाया गौतम ने कहा कि माता सीता और द्रौपदी के लिए उन्होंने जो बयान दिया है,ये माताओं का अपमान है।इसके लिए उनके खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर कड़ी कार्रवाई की जाए।

logo
Soochna India

सूचना इंडिया न्यूज़ चैनल के अनुभवी पत्रकारों और लेखकों की पूरी टीम काम कर रही हैं, सूचना इंडिया के एडिटोरियल टीम के पास 15 वर्षों का गहन अनुभव है। राजनीति, सामाजिक मुद्दों, और अर्थव्यवस्था पर उनकी रिपोर्ट्स और लेखन शैली ने उन्हें मीडिया जगत में विशेष पहचान दिलाई है। सूचना इंडिया ने विगत 15 वर्षों में कई महत्वपूर्ण रिपोर्ट्स का नेतृत्व किया है और पत्रकारिता में निष्पक्षता और नैतिकता के प्रति उनकी प्रतिबद्धता ने उन्हें एक विश्वसनीय आवाज बनाया है। उन्होंने अपने काम के लिए कई पुरस्कार प्राप्त किए हैं और युवा पत्रकारों को मार्गदर्शन देने में भी सक्रिय हैं।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Click to listen highlighted text!