Welcome to Soochna India   Click to listen highlighted text! Welcome to Soochna India
अपराध (Crime)उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh)फटाफट खबरें

Kanpur College: कानपुर में पॉलिटेक्निक छात्रा को धमकाया, इंकार करने पर कर दिया फेल!

कानपुर, कानपुर के घाटमपुर राजकीय पॉलिटेक्‍न‍िक कॉलेज में अजीबो गरीब मामला सामने आया है। यहां एक छात्रा को सिर्फ इसलिए फेल कर दिया गया क्‍योंकि उसने आरोपी की गर्लफ्रेंड बनने से मना कर दिया था । आपको बता दे कि छात्रा को बैक पेपर में फेल किया गया है।

मिली जानकारी के अनुसार लड़की के पॉलिटेक्‍न‍िक के गणित विषय में 11 नंबर आए थे। नंबर कम आने पर छात्रा ने कॉपी दोबारा जांचने के लिए फॉर्म भरा था। इसके बाद आरोपी ने छात्रा से कहा कि वह उसकी गर्लफ्रेंड बन जाए। जब छात्रा ने उसको इनकार कर दिया तो उसे सच में ही फेल कर दिया गया। इस मामले में पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ केस भी दर्ज किया है। पु‍लिस मामले की जांच कर रही है।

पुलिस पर लगाया लापरवाही का आरोप
छात्रा ने इस मामले में लापरवाही का आरोप पुलिस पर लगाया है। दरअसल छात्रा का कहना है क‍ि उसने इस मामले में 7 दिसंबर को ही शिकायत दी थी। लेकिन पुलिस लगातार इस मामले को टालती रही। छात्रा का आरोप है कि‍ चौकी इंचार्ज ने आरोपी से फोन पर कांफ्रेस पर लेकर बात भी की। छात्रा ने कहा क‍ि अगर पुलिस ने जांच नहीं की तो उसका करियर बर्बाद हो जाएगा, क्‍योंक‍ि वह गणित विषय में अभी तक फेल है।

छात्रा बोली- कॉलेज का कोई मिला हुआ है

छात्रा का यह भी कहना है क‍ि कॉलेज का इस मामले में कोई मिला हुआ है। क्‍योंक‍ि कॉपी पर फोन नंबर नहीं लिखा होता। आरोपी ने उसे फोन किया और बताया क‍ि मैं तुम्‍हारी गणित की कॉपी चेक कर रहा हूं। अगर वो पास होना चाहती है तो पांच हजार रुपये इस नंबर पर भेज दे।

छात्रा ने पैसे देने को मना कर दिया तो आरोपी ने कहा क‍ि फि‍र मेरी गर्लफ्रेंड बन जाओ। छात्रा ने मना कर दिया। जब रिजल्‍ट आया तो छात्रा फेल थी। आरोपी ने कहा क‍ि तुम गल्‍फ्रेंड नहीं बनीं इसलिए फेल कर दिया। इस मामले में घाटमपुर के थानेदार रामबाबू ने बताया कि छात्रा की तहरीर के आधार पर केस दर्ज कर लिया गया है। मामले की जांच की चल रही है।

logo
Soochna India

सूचना इंडिया न्यूज़ चैनल के अनुभवी पत्रकारों और लेखकों की पूरी टीम काम कर रही हैं, सूचना इंडिया के एडिटोरियल टीम के पास 15 वर्षों का गहन अनुभव है। राजनीति, सामाजिक मुद्दों, और अर्थव्यवस्था पर उनकी रिपोर्ट्स और लेखन शैली ने उन्हें मीडिया जगत में विशेष पहचान दिलाई है। सूचना इंडिया ने विगत 15 वर्षों में कई महत्वपूर्ण रिपोर्ट्स का नेतृत्व किया है और पत्रकारिता में निष्पक्षता और नैतिकता के प्रति उनकी प्रतिबद्धता ने उन्हें एक विश्वसनीय आवाज बनाया है। उन्होंने अपने काम के लिए कई पुरस्कार प्राप्त किए हैं और युवा पत्रकारों को मार्गदर्शन देने में भी सक्रिय हैं।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Click to listen highlighted text!