Welcome to Soochna India   Click to listen highlighted text! Welcome to Soochna India
उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh)मथुरा

कार्य में लापरवाही पर सख्त हुए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ,इटावा वन विभाग की टीम को किया निलंबित

मथुरा।उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ दो दिवसीय दौरे पर मथुरा आये और अधिकारियों के साथ विकास कार्यो के लेकर बैठक की।यमुना एक्सप्रेस वे से बुधवार को आगरा से मथुरा आने के दौरान जमुनापार क्षेत्र में सड़क का चौड़ीकरण कार्य न होने पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बुधवार को अफसरों को जमकर फटकारा।वही काम के प्रति पूरी तरह से लापरवाही के चलते सीएम ऐसे नाराज हुए कि अफसरों की आवाज भी नहीं निकल सकी। यमुना एक्सप्रेस वे से मथुरा रोड पर अभी तक चौड़ीकरण न होने पर अफसरों से सवाल पूछा तो बताया कि वन निगम की टीम पैसे जमा करने के बाद भी पेड़ नहीं काट रही है। ऐसे में चौड़ीकरण का काम नहीं हो पा रहा है।

उसी दौरान नाराज सीएम ने लखनऊ फोन कर वन निगम इटावा की टीम को तुरंत निलंबित कर वहां नए अधिकारी नियुक्त करने के निर्देश दिए। श्रीकृष्ण जन्मस्थान में दर्शन के बाद सीएम योगी ने वेटरिनरी विश्व विद्यालय में अधिकारियों और जनप्रतिनिधियों से वार्ता की। वही उन्होंने यमुना एक्सप्रेस से मथुरा रोड वाया जमुना पार सड़क का चौड़ीकरण न होने पर नाराजगी जताई। अधिकारियों से पूछा कि ये रोड स्वीकृत होने के बाद भी अभी तक बना क्यों नहीं। अधिकारियों ने जवाब दिया कि वन निगम इटावा की टीम को पेड़ काटने हैं लेकिन अभी तक पेड़ नहीं काटे गए हैं। इससे सीएम नाराज हो गए। बोले ऐसी टीम नहीं चाहिए। सीएम के कड़े तेवर देख अधिकारियों का पसीना छूट गया। उन्होंने कहा कि ब्रज के विकास को लेकर किसी तरह की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। इस बात को अधिकारी ध्यान में रखें।

logo
Soochna India

सूचना इंडिया न्यूज़ चैनल के अनुभवी पत्रकारों और लेखकों की पूरी टीम काम कर रही हैं, सूचना इंडिया के एडिटोरियल टीम के पास 15 वर्षों का गहन अनुभव है। राजनीति, सामाजिक मुद्दों, और अर्थव्यवस्था पर उनकी रिपोर्ट्स और लेखन शैली ने उन्हें मीडिया जगत में विशेष पहचान दिलाई है। सूचना इंडिया ने विगत 15 वर्षों में कई महत्वपूर्ण रिपोर्ट्स का नेतृत्व किया है और पत्रकारिता में निष्पक्षता और नैतिकता के प्रति उनकी प्रतिबद्धता ने उन्हें एक विश्वसनीय आवाज बनाया है। उन्होंने अपने काम के लिए कई पुरस्कार प्राप्त किए हैं और युवा पत्रकारों को मार्गदर्शन देने में भी सक्रिय हैं।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Click to listen highlighted text!