Welcome to Soochna India   Click to listen highlighted text! Welcome to Soochna India
उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh)मथुरा

छात्राओं ने किया सुंदर कांड का पाठ

राम राम तेहिं सुमिरन कीन्हा, हृदयँ हरष कपि सज्जन चीन्हा

मथुरा । अमरनाथ गर्ल्स डिग्री कॉलेज की लगभग 600 छात्राओं ने सामूहिक रूप से सुंदरकांड का भक्तिमय पाठ किया।कथा व्यास श्री जीतेन्द्र चतुर्वेदी एवं उनके सहयोगियों द्वारा सुंदरकांड की संगीतमय प्रस्तुति ने पूरे वातावरण को श्री राम एवं हनुमान जी की भक्ति से सराबोर कर दिया। श्री जीतेंद्र व्यास जी ने छात्राओं से कहा कि कलयुग केवल नाम अधारा । छात्राओं को मर्यादा पुरुषोत्तम श्रीराम एवं सीता जी के जीवन मूल्यों का अनुसरण करना चाहिए। प्राचार्य डॉ अनिल वाजपेयी ने कहा कि मूल्यों,मर्यादाओं एवं अपनी संस्कृति की शिक्षा कॉलेज में शिक्षा का अनिवार्य अंग है।उन्होंने मनोयोग से पाठ के लिए छात्राओं की भूरी भूरी प्रशांसा की। श्रीराम स्तुति , हनुमान चालीसा के पाठ एवं आरती से कार्यक्रम का समापन हुआ। कार्यक्रम के बाद सभी छात्राओं को सुन्दर कांड की पुस्तिका एवं प्रसाद वितरित किया गया। इस अवसर पर कॉलेज प्रबंधन के सदस्य श्री राकेश तिवारी जी भी उपस्थित थे। कार्यक्रम के आयोजन में कोार्डिनेटर मीता जी, डा आरती पाठक, डा मनोरमा, डा नूतन, माण्डवी राठौर ,चंचल , शायमा जी,काजल ,विट्ठल जी , डा निर्मल वर्मा, दामोदर घोष जी, डा सरिता, डा डिम्पल,डा रचना,दीक्षा आदि का विशेष योगदान रहा।

logo
Soochna India

सूचना इंडिया न्यूज़ चैनल के अनुभवी पत्रकारों और लेखकों की पूरी टीम काम कर रही हैं, सूचना इंडिया के एडिटोरियल टीम के पास 15 वर्षों का गहन अनुभव है। राजनीति, सामाजिक मुद्दों, और अर्थव्यवस्था पर उनकी रिपोर्ट्स और लेखन शैली ने उन्हें मीडिया जगत में विशेष पहचान दिलाई है। सूचना इंडिया ने विगत 15 वर्षों में कई महत्वपूर्ण रिपोर्ट्स का नेतृत्व किया है और पत्रकारिता में निष्पक्षता और नैतिकता के प्रति उनकी प्रतिबद्धता ने उन्हें एक विश्वसनीय आवाज बनाया है। उन्होंने अपने काम के लिए कई पुरस्कार प्राप्त किए हैं और युवा पत्रकारों को मार्गदर्शन देने में भी सक्रिय हैं।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Click to listen highlighted text!