Welcome to Soochna India   Click to listen highlighted text! Welcome to Soochna India
अपराध (Crime)भ्रष्टाचारलखनऊ

डॉक्टरों को प्रतिष्ठित अस्पतालों में नौकरी का झांसा देकर ठगी करने वाले पांच जालसाज़ गिरफ़्तार

लखनऊ; डॉक्टरों को प्रतिष्ठित अस्पतालों में नौकरी का झांसा देकर ठगी करने वाले पांच जालसाज गिरफ्तार,साइन डॉट कॉम की फेक आईडी बना ऑनलाइन करते थे ठगी ,मेदांता चिकित्साधीक्षक ने जालसाजों के खिलाफ दर्ज कराया था मुकदमा।

लखनऊ की कमिश्नरेट पुलिस की सुशांत गोल्फ सिटी पुलिस ने लखनऊ के मेदांता अस्पताल द्वारा माह अक्टूबर में अज्ञात जालसाजों द्वारा अस्पताल में नौकरी दिलाने के नाम पर ठगी करने और फर्जी नियुक्ति पत्र देने का मुकदमा दर्ज कराया था जिनकी तलाश में स्थानीय थाना समेत सर्विलांस की टीम लगाई गई थी, वहीं शुक्रवार को स्थानीय पुलिस ने सर्विलांस टीम की मदद से नौकरी डॉट कॉम व साइन डॉट कॉम के नाम से फेक मेल आईडी बना ऑनलाइन डॉक्टरों को प्रतिष्ठित अस्पताल में नौकरी दिलाने के नाम पर ठगी करने वाले मास्टर माइंड समेत चार अन्य जालसाजों को गिरफ्तार कर बड़ा खुलासा किया हैं।

जालसाजों के पास पुलिस को 5 लैपटॉप,1 राउटर,1 हार्ड डिस्क ,5 पैन ड्राइव,9 मोबाईल फोन,5 सिम कार्ड,1चिप,1 स्मार्ट वॉच व एक आई 20 कार बरामद हुआ है। गिरफ्तार जालसाजों पर पुलिस ने दर्ज मुकदमे में कार्यवाही कर जेल भेज दिया है।

logo
Soochna India

सूचना इंडिया न्यूज़ चैनल के अनुभवी पत्रकारों और लेखकों की पूरी टीम काम कर रही हैं, सूचना इंडिया के एडिटोरियल टीम के पास 15 वर्षों का गहन अनुभव है। राजनीति, सामाजिक मुद्दों, और अर्थव्यवस्था पर उनकी रिपोर्ट्स और लेखन शैली ने उन्हें मीडिया जगत में विशेष पहचान दिलाई है। सूचना इंडिया ने विगत 15 वर्षों में कई महत्वपूर्ण रिपोर्ट्स का नेतृत्व किया है और पत्रकारिता में निष्पक्षता और नैतिकता के प्रति उनकी प्रतिबद्धता ने उन्हें एक विश्वसनीय आवाज बनाया है। उन्होंने अपने काम के लिए कई पुरस्कार प्राप्त किए हैं और युवा पत्रकारों को मार्गदर्शन देने में भी सक्रिय हैं।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Click to listen highlighted text!