Welcome to Soochna India   Click to listen highlighted text! Welcome to Soochna India
गुजरात (Gujarat)

Kanpur में नववर्ष की संध्या पर Gujrati समाज का 124वां वार्षिक उत्सव का हुआ आयोजन

Kanpur, Uttar Pradesh: Kanpur में नववर्ष की संध्या पर Gujrati समाज का 124वां वार्षिक उत्सव मर्चेंट चेंबर हॉल सिविल लाइंस में आयोजित किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ Gujrati समाज के अध्यक्ष अशोक आई रावला द्वारा दीप प्रज्वलित कर किया गया। कार्यक्रम की शुरुवात गणेश वंदना के साथ हुई कार्यक्रम में Gujrati समाज के अध्यक्ष ने समाज को उन्नत बनाने के लिए Gujrati समाज के प्रत्येक व्यक्ति की सहभागिता को आवश्यक बताया।

Gujrati समाज सांस्कृतिक शिक्षा एवं चिकित्सा के क्षेत्र में अग्रणी कार्य कर रहा है, Gujrati समाज के मंत्री शरद भाई जानी ने अपने उद्बोधन में विगत वर्ष के कार्यों की एवं भविष्य की योजनाओं पर प्रकाश डाला। Gujrati समाज के कोषाध्यक्ष, हरीश भाई डगली ने आम सभा का ब्योरा प्रस्तुत किया।

इस अवसर पर Gujrati समाज के मेधावी छात्र छात्राओं को प्रतीक चिन्ह देकर सम्मानित किया गया। इस बार नववर्ष के उपलक्ष्य में सांस्कृतिक रंगारंग कार्यक्रम भी प्रस्तुत किए गए, कार्यक्रम का संयोजन विनय भाई त्रिवेदी, सांस्कृतिक मंत्री द्वारा किया गया। मंच का संचालन शरद आई जानी ,शिक्षा मंत्री, हितेंद्र पाठक, अशोक भाई आवल आदि इस अवसर पर Gujrati समाज के गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।

Rishabh Bhaiya
Rishabh Mishra Azad Chairman/Editor in chief

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Click to listen highlighted text!