Welcome to Soochna India   Click to listen highlighted text! Welcome to Soochna India
उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh)लखनऊ

Deepawali में UPPCL के बिलिंग ऑपरेटरों के घरों में….

Lucknow, Uttar Pradesh: Deepawali के दिन जहां देश-प्रदेश में सभी के घर रौशन हो रहे थे, वहीं UPPCL (उत्तर प्रदेश पावर कारपोरेशन लिमिटेड) में Outsourcing के माध्यम से संविदा पर कार्यरत बिल ऑपरेटरों के घरों में अंधेरा छाया हुआ था, इन ऑपरेटरों के चेहरों पर मायूसी और उदासी थी। ठीक Deepawali के दिन अचानक नियुक्ति प्रदाता कंपनी मेंधज द्वारा 800 से अधिक कर्मचारियों को बाहर का रास्ता दिखा दिया गया।

खुशियों के त्यौहार Deepawali में जहां लोग सुख-समृद्धि एवं खुशहाली के लिए अपने घरों को रौशन कर रहे थे, वहीं नौकरी छिन जाने का दर्द लिए 800 से अधिक कर्मचारियों के घरों में अंधेरा छाया रहा। इसी क्रम में आज बहाली की मांग को लेकर Outsourcing के माध्यम से संविदा पर कार्यरत बिजली बिलिंग कर्मचारियों ने राजधानी लखनऊ के धरना स्थल इको गार्डन में अनिश्चितकालीन धरना प्रदर्शन शुरू कर दिया है।

विद्युत विभाग में लगभग 18 वर्षों से अधिक समय से कार्य कर रहे Outsource संविदा कर्मचारियों को बिना Notice के अचानक Deepawali के दिन नौकरी से बर्खास्त किए जाने के बाद इन कर्मचारियों में भीषण आक्रोश व्याप्त हो गया है। बता दें कि विगत 30 अगस्त को MVVNL (मध्यांचल विद्युत वितरण निगम लिमिटेड) द्वारा कार्यदाई संस्था मेधज टेक्नो कान्सेप्ट प्राइवेट लिमिटेड का अनुबंध निरस्त कर दिया गया था।

जिसके बाद 800 से अधिक बिलिंग ऑपरेटरों की नौकरी खतरे में आ गई थी। किंतु इन कर्मचारियों को उम्मीद थी कि जिस तरह इन लोगों ने 18-20 वर्षों से विभाग को अपनी सेवाएं दे रहे हैं, तो UPPCL (उत्तर प्रदेश पावर कारपोरेशन लिमिटेड) भी इनके कार्यों एवं भविष्य को देखते हुए इन कर्मचारियों के हित में कुछ निर्णय लेगा। परंतु ऐसा कुछ नहीं हुआ। इन कर्मचारियों को समायोजित करने के बजाए विभाग ने इनके स्थान पर टी०जी० 2 कर्मचारियों की तैनाती शुरू कर दी।

ठीक Deepawali के दिन सभी Outsource संविदा बिलिंग कर्मचारियों को बर्खास्तगी का लेटर पकड़ा दिया गया। इस Outsourcing के माध्यम से MVVNL लखनऊ के अंतर्गत आने वाले भिन्न-भिन्न वितरण खंडों के बिलिंग केंद्रों पर राजस्व वसूली का कार्य करने वाले संविदा कर्मचारी अब सड़क पर आ गए हैं और अपने भविष्य को लेकर चिंतित है। न्याय की दरकार में अब सभी कर्मचारियों ने आंदोलन की राह पकड़ ली है और इको गार्डन में धरने पर बैठकर Chief Minister of Uttar Pradesh “Yogi Adityanath” से बहाली की मांग कर रहे हैं ।

लखनऊ : दीपावली में उ० प्र० पावर कारपोरेशन के बिलिंग ऑपरेटरों के घरों में नहीं जले दिये।Soochna India
Rishabh Bhaiya
Rishabh Mishra Azad Chairman/Editor in chief

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Click to listen highlighted text!