Welcome to Soochna India   Click to listen highlighted text! Welcome to Soochna India
उत्तराखंड (Uttarakhand)सैर सपाटा

औली पहुंचे सैकड़ों पर्यटक,पर्यटक उठा रहे हैं बर्फबारी का लुत्फ़

जोशीमठ; विंटर डेस्टिनेशन औली में वेस्टर्न डिस्टरबेंस के चलते हुई बर्फबारी के बाद आज बर्फबारी का लुफ्त उठाने हिम क्रीड़ा स्थली औली पहुँचे सेकडों पर्यटकों की मन की मुराद पूरी हुई,तो औली रोड पर गिरे पाले से पर्यटक दिनभर परेशान रहे,पर्यटकों नें औली टॉप और गोरसों में जमकर बर्फ का आनंद लिया,वही रविवार को दोपहर बाद हुई बर्फबारी में गोरसों बुग्याल घूमने गए चियर लिफ्ट बोर्ड पास धारी सेकडों पर्यटकों को GMVN चीयर लिफ्ट प्रबन्धन नें बर्फबारी के बीच विषम हालातों में शाम साढे पांच तक सकुशल वापस औली पहुँचाकर जोश और जज्बा दिखाते हुए मिसाल पेश की,हालाँकि आज मौसम चटक धूप के साथ खुल गया है, जिसके चलते सुबह से पर्यटक फिर औली गोरसों के लिए रवाना हुए,कल दोपहर 3 बजे बाद अचानक हुई बर्फबारी से और औली रोड पर पाले से फिसलन होने से लगे वाहनो के जाम से गोरसों टॉप घूमने गए पर्यटक देर रात तक वापस जोशीमठ पहुँच सके,बर्फबारी होने से GMVN औली के चीयर लिफ्ट से आवाजाही करने वाले सैलानियों की सुबह से औली में टिकट के लिए लंबी कतार लगी थी.दोपहर बाद बर्फबारी होने से औली टॉप और गोरसों बुग्याल घूमने गए सेकडों पर्यटकों को चीयर लिफ्ट प्रबन्धन नें बर्फबारी के बीच 8 नंबर टावर पॉइंट से विषम हालातो के बाद भी साढ़े पांच बजे तक चेयर लिफ्ट से सकुशल औली वापस पहुँचा कर मिशाल पेश की है.

कोटा के सोगरिया रेलवे स्टेशन का 5 जनवरी को उद्घाटन, मेमू ट्रेन को दिखाई जाएगी हरी झंडी

logo
Soochna India

सूचना इंडिया न्यूज़ चैनल के अनुभवी पत्रकारों और लेखकों की पूरी टीम काम कर रही हैं, सूचना इंडिया के एडिटोरियल टीम के पास 15 वर्षों का गहन अनुभव है। राजनीति, सामाजिक मुद्दों, और अर्थव्यवस्था पर उनकी रिपोर्ट्स और लेखन शैली ने उन्हें मीडिया जगत में विशेष पहचान दिलाई है। सूचना इंडिया ने विगत 15 वर्षों में कई महत्वपूर्ण रिपोर्ट्स का नेतृत्व किया है और पत्रकारिता में निष्पक्षता और नैतिकता के प्रति उनकी प्रतिबद्धता ने उन्हें एक विश्वसनीय आवाज बनाया है। उन्होंने अपने काम के लिए कई पुरस्कार प्राप्त किए हैं और युवा पत्रकारों को मार्गदर्शन देने में भी सक्रिय हैं।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Click to listen highlighted text!