Welcome to Soochna India   Click to listen highlighted text! Welcome to Soochna India
उन्नावइधर उधर की

उन्नाव में दबिश दौरान हिस्ट्रीशीटर भाईयों ने पुलिस पर किया हमला

अचलगंज थाने के बेथर गांव में रविवार रात हिस्ट्रीशीटर को पकड़ने पहुंची पुलिस पर आरोपीत भाईयों ने हमला बोल दिया। आरक्षी की वर्दी फाड़ पिस्टल छीनने की कोशिश की। पुलिस को चकमा देकर एक भाई फरार हो गया, जबकि पुलिस एक हिस्ट्रीशीटर भाई को पकड़ कर कोतवाली ले गई।

बेथर गांव के रहने वाले दो भाई राजेन्द्र व राजेश अचलगंज थाना के हिस्ट्रीशीटर अपराधी हैं। लंबे समय से फरार चल रहे अपराधियों को पकड़ने के लिए पुलिस लगातार दो माह से प्रयास कर रही थी। होली पर्व पर भाईयों की गांव में मौजूदगी की सूचना पुलिस को मिली तो रविवार रात चौकी प्रभारी राजेश कुमार दीक्षित मय फोर्स के गांव पहुंच घर पर दबिश दी। दोनों आरोपितों के पकड़े जाने पर हमला बोल दिया, मारपीट में आरक्षी की वर्दी फाट गई। दोनों भाइयों ने उसकी पिस्टल छीनने की कोशिश की। पुलिस ने सूझबूझ कर परिचय देते हुए राजेन्द्र को गिरफ्तार कर लिया, जबकि पुलिस से हाथापाई करने के दौरान दूसरा हिस्ट्रीशीटर राजेश मौके से भाग निकला, पुलिस उसकी तलाश कर रही है।

हिस्ट्रीशीटरों ने किया पुलिस पर हमला !!
logo
Soochna India

सूचना इंडिया न्यूज़ चैनल के अनुभवी पत्रकारों और लेखकों की पूरी टीम काम कर रही हैं, सूचना इंडिया के एडिटोरियल टीम के पास 15 वर्षों का गहन अनुभव है। राजनीति, सामाजिक मुद्दों, और अर्थव्यवस्था पर उनकी रिपोर्ट्स और लेखन शैली ने उन्हें मीडिया जगत में विशेष पहचान दिलाई है। सूचना इंडिया ने विगत 15 वर्षों में कई महत्वपूर्ण रिपोर्ट्स का नेतृत्व किया है और पत्रकारिता में निष्पक्षता और नैतिकता के प्रति उनकी प्रतिबद्धता ने उन्हें एक विश्वसनीय आवाज बनाया है। उन्होंने अपने काम के लिए कई पुरस्कार प्राप्त किए हैं और युवा पत्रकारों को मार्गदर्शन देने में भी सक्रिय हैं।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Click to listen highlighted text!