Welcome to Soochna India   Click to listen highlighted text! Welcome to Soochna India
फटाफट खबरेंब्रेकिंग न्यूज़लखनऊ

ई-पार्क में सजी 22वीं पुष्प प्रदर्शनी का समापन, विजेताओं को मिला सम्मान

24 वर्गों में प्रतिभागियों ने दिखाया हुनर,

सर्वाधिक अंक पाने पर विश्व नारायण श्रीवास्तव बने ओवरऑल विजेता

लखनऊ। पद्मश्री डॉ. एस.सी. राय पार्क (ई-पार्क) में नगर निगम की ओर से आयोजित 22वीं पुष्प प्रदर्शनी एवं चित्रकला प्रतियोगिता-2026 का रविवार को पुरस्कार वितरण समारोह के साथ समापन हो गया। समारोह में महापौर सुषमा खर्कवाल ने विभिन्न वर्गों के विजेताओं को सम्मानित किया।


महापौर ने कहा कि प्रदर्शनी में प्रतिभागियों ने प्रकृति प्रेम और रचनात्मकता का सराहनीय प्रदर्शन किया है। ऐसे आयोजन शहर में पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूकता बढ़ाने के साथ हरित संस्कृति को मजबूत करते हैं।


कार्यक्रम में नगर आयुक्त गौरव कुमार, कार्यकारिणी सदस्य अनुराग मिश्रा ‘अन्नू’, गौरी सांवरिया, पार्षद मुकेश सिंह चौहान, पार्षद प्रतिनिधि सुनील शंखधर, अपर नगर आयुक्त डॉ. अरविंद कुमार राव, समाजसेवी जितेंद्र प्रताप सिंह, उद्यान प्रभारी नंद किशोर, उद्यान अधीक्षक गंगा राम गौतम, शशिकांत शशि और मंच संचालिका शालिनी अग्रवाल समेत अनेक गणमान्यजन और बड़ी संख्या में नागरिक मौजूद रहे।


प्रतियोगिता के विभिन्न वर्गों में विजेताओं की घोषणा की गई। सदाबहार पत्तियों वाले गमलों में संस्थागत वर्ग में उद्यान भवन, सप्रू मार्ग और व्यक्तिगत वर्ग में विश्व नारायण श्रीवास्तव को सम्मानित किया गया। जाड़े के मौसमी फूलों में संस्थागत वर्ग में उद्यान भवन तथा व्यक्तिगत वर्ग में रमेश कुमार (आईआईएम रोड) को पुरस्कार मिला।


गुलाब, डहेलिया, बोगेनविलिया, सक्यूलेंट, बोनसाई, वर्टिकल वॉल सज्जा और शाक-भाजी समेत अन्य वर्गों में भी प्रतिभागियों ने अपनी कलात्मक प्रस्तुति से दर्शकों का मन मोह लिया।


समस्त 24 वर्गों में सर्वाधिक अंक प्राप्त करने पर छोटा चांद गंज निवासी विश्व नारायण श्रीवास्तव को 2100 रुपये नगद व विनर कप प्रदान किया गया।


समापन अवसर पर महापौर ने सभी प्रतिभागियों और नगर निगम की टीम का आभार जताते हुए शहर को और अधिक हरित, स्वच्छ और सुंदर बनाने का संकल्प दोहराया।

मनीष मिश्रा पिछले 7 वर्षों से सूचना इंडिया न्यूज़ चैनल के साथ राज्य संवाददाता के रूप में कार्यरत हैं, और लखनऊ नगर निगम से संबंधित खबरों को गंभीरता के साथ जनता के समक्ष लाने का कार्य कर रहे हैं। उन्होंने लखनऊ शहर के नागरिकों के सड़क, पानी, स्ट्रीट लाइट, सीवर और सफाई जैसी महत्वपूर्ण समस्याओं को नगर निगम के अधिकारियों के समक्ष प्रभावी ढंग से प्रस्तुत किया है। उनकी रिपोर्टिंग की बदौलत नगर निगम के संबंधित अधिकारियों ने इन मुद्दों को गंभीरता से लिया और निस्तारण के लिए सक्रिय कदम भी उठाए। मनीष का उद्देश्य हमेशा से जनहित के मुद्दों को उजागर करना और प्रशासन को जिम्मेदार बनाना रहा है, जिसके लिए वह पत्रकारिता में अपनी विशेष पहचान बनाए हुए हैं।

Mishra Manish

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Click to listen highlighted text!