Welcome to Soochna India   Click to listen highlighted text! Welcome to Soochna India
ब्रेकिंग न्यूज़

कोरोना काल में यूपी स्वास्थ्य विभाग संभाल चुकीं हेकाली झिमोमी की फिर वापसी

2016 से 2021 तक स्वास्थ्य विभाग में अहम जिम्मेदारी; कोविड प्रबंधन, प्रशिक्षण और स्वास्थ्य सेवाओं की बहाली में रही भूमिका

लखनऊ। वरिष्ठ आईएएस अधिकारी वी. हेकाली झिमोमी एक बार फिर उत्तर प्रदेश के चिकित्सा, स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग की कमान संभालेंगी। सितंबर 2026 में हुए प्रशासनिक फेरबदल में उन्हें प्रमुख सचिव, चिकित्सा स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण तथा चिकित्सा शिक्षा की जिम्मेदारी दी गई है।

1996 बैच की यूपी कैडर की अधिकारी झिमोमी वर्ष 2016 से 2021 के बीच स्वास्थ्य विभाग में सचिव और प्रमुख सचिव स्तर की जिम्मेदारियां संभाल चुकी हैं। खास बात यह है कि कोरोना महामारी के कठिन दौर में भी वह स्वास्थ्य विभाग की महत्वपूर्ण प्रशासनिक भूमिका में थीं।

🔴 11 हजार से ज्यादा स्वास्थ्यकर्मियों को मिला प्रशिक्षण

कोविड काल में प्रदेश में मेडिकल ऑफिसर, स्टाफ नर्स, लैब टेक्नीशियन समेत 11 हजार से अधिक स्वास्थ्यकर्मियों को कोविड प्रबंधन, संक्रमण नियंत्रण, ऑक्सीजन थेरेपी और वेंटिलेटर संचालन का प्रशिक्षण दिया गया। कॉन्टैक्ट ट्रेसिंग, सर्विलांस, सैंपलिंग और मरीजों के रेफरल की व्यवस्था भी मजबूत की गई।

🔴 मातृ-शिशु सेवाओं को भी किया गया बहाल

लॉकडाउन से प्रभावित VHND, गर्भवती महिलाओं की देखभाल, नवजात स्वास्थ्य और परिवार नियोजन सेवाओं को चरणबद्ध तरीके से दोबारा शुरू कराया गया।

यूपी में काम के बाद झिमोमी केंद्र सरकार में स्वास्थ्य मंत्रालय में संयुक्त सचिव और अतिरिक्त सचिव रहीं। बाद में उन्हें नेशनल हेल्थ अथॉरिटी के CEO का अतिरिक्त प्रभार भी मिला। अब राज्य और केंद्र दोनों स्तर का अनुभव लेकर उनकी यूपी स्वास्थ्य विभाग में वापसी हुई है।

मनीष मिश्रा

राज्य संवाददाता, सूचना इंडिया न्यूज़ चैनल मनीष मिश्रा पिछले 8 वर्षों से सूचना इंडिया न्यूज़ चैनल के साथ राज्य संवाददाता के रूप में कार्यरत हैं, और लखनऊ नगर निगम से संबंधित खबरों को गंभीरता के साथ जनता के समक्ष लाने का कार्य कर रहे हैं। उन्होंने लखनऊ शहर के नागरिकों के सड़क, पानी, स्ट्रीट लाइट, सीवर और सफाई जैसी महत्वपूर्ण समस्याओं को नगर निगम के अधिकारियों के समक्ष प्रभावी ढंग से प्रस्तुत किया है। उनकी रिपोर्टिंग की बदौलत नगर निगम के संबंधित अधिकारियों ने इन मुद्दों को गंभीरता से लिया और निस्तारण के लिए सक्रिय कदम भी उठाए। मनीष का उद्देश्य हमेशा से जनहित के मुद्दों को उजागर करना और प्रशासन को जिम्मेदार बनाना रहा है, जिसके लिए वह पत्रकारिता में अपनी विशेष पहचान बनाए हुए हैं।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Click to listen highlighted text!