Welcome to Soochna India   Click to listen highlighted text! Welcome to Soochna India
ब्रेकिंग न्यूज़

वाराणसी के सभी ब्लॉकों में स्काउट-गाइड बिगिनर्स कोर्स संपन्न, 700 से अधिक शिक्षकों ने लिया प्रशिक्षण

वाराणसी में भारत स्काउट एवं गाइड, जनपद वाराणसी के तत्वावधान में जिले के सभी ब्लॉकों में आयोजित एक दिवसीय स्काउट-गाइड बिगिनर्स कोर्स का शनिवार को सेवापुरी ब्लॉक में भव्य समापन हुआ। पांच अगस्त को आराजी लाइन ब्लॉक से शुरू हुआ प्रशिक्षण कार्यक्रम काशी विद्यापीठ, चिरईगांव, नगर क्षेत्र, चोलापुर, पिंडरा, हरहुआ और बड़ागांव होते हुए सेवापुरी में संपन्न हुआ।
जिला मुख्य आयुक्त भोलेंद्र सिंह एवं जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी भूपेंद्र सिंह के निर्देश तथा खंड शिक्षा अधिकारियों के मार्गदर्शन में आयोजित इस प्रशिक्षण में लक्ष्य से अधिक 700 से ज्यादा शिक्षक-शिक्षिकाओं ने उत्साहपूर्वक प्रतिभाग किया। प्रशिक्षण के दौरान प्रतिभागियों को स्काउट-गाइड के मूल सिद्धांतों, प्रार्थना, झंडा गीत, अनुभाग, प्रतिज्ञा, नियम, संगठनात्मक संरचना, गणवेश, ध्वज फहराने एवं बांधने की विधि, प्रमुख गांठों तथा यूनिट लीडर की उन्नति सहित विभिन्न विषयों की जानकारी दी गई


जिला सचिव भारत स्काउट एवं गाइड डॉ. उमेश सिंह, सहायक प्रादेशिक संगठन आयुक्त जयप्रकाश दक्ष, जिला प्रशिक्षण आयुक्त उमेश केसरी और डॉ. मीना के दिशा-निर्देशन में आयोजित प्रशिक्षण का संयोजन एवं संचालन जिला स्काउट मास्टर अनिल कुमार तिवारी ने किया। जिला गाइड कैप्टन प्रतिमा ने भी प्रशिक्षण व्यवस्था में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।
प्रशिक्षण के दौरान जिला स्काउट मास्टर अनिल कुमार तिवारी ने अपनी स्वरचित गीतों के माध्यम से भी स्काउट-गाइड के मूल सिद्धांतों एवं गतिविधियों की जानकारी प्रतिभागियों तक पहुंचाई।


विभिन्न ब्लॉकों के खंड शिक्षा अधिकारियों शशिकांत श्रीवास्तव, स्कंद गुप्त, प्रीति सिंह, नागेंद्र सरोज, विजय कुमार यादव, पंकज कुमार, अखिलेश यादव और संजय यादव ने अपने अध्यक्षीय संबोधन में स्काउट-गाइड को अनुशासन, नैतिकता और व्यक्तित्व विकास से जोड़ते हुए शिक्षकों को विद्यालयों में इसके प्रभावी शिक्षण एवं प्रशिक्षण के लिए प्रेरित किया।
प्रशिक्षण में वीरेंद्र कुमार, राजेश कुमार, क्षितिज दीक्षित, रमेश कुमार, प्रभाकर द्विवेदी, संजय कुमार सोनी, विनोद कुमार, पंकज कुमार गौड़, सत्येंद्र कुमार, शशि भूषण त्रिपाठी, तृप्ति अग्रवाल, रेखा अग्रवाल, नीती शुक्ला, परमा विश्वास, अनुराधा भार्गव, दीपिका सिंह और सुनीता दीक्षित सहित प्रशिक्षकों एवं अनुश्रवकों ने प्रतिभागियों को स्काउट-गाइड के मूल सिद्धांतों तथा विद्यालयों में इसके प्रभावी संचालन की जानकारी दी।
प्रशिक्षण में शामिल शिक्षक-शिक्षिकाओं ने लंबे समय बाद स्काउट-गाइड से जुड़ी गतिविधियों और प्रशिक्षण की जानकारी मिलने पर उत्साह व्यक्त किया। प्रतिभागियों ने विद्यालयों में बच्चों को स्काउट-गाइड का प्रशिक्षण देने तथा भविष्य में आयोजित होने वाले प्रशिक्षण कार्यक्रमों में सक्रिय भागीदारी का संकल्प लिया।


जिला स्काउट मास्टर अनिल कुमार तिवारी ने कहा कि बिगिनर्स कोर्स का मुख्य उद्देश्य शिक्षकों को स्काउट-गाइड की बुनियादी जानकारी से दक्ष बनाना है, ताकि वे अपने विद्यालयों में पहुंचकर बच्चों को प्रभावी ढंग से प्रशिक्षण दे सकें। उन्होंने कहा कि स्काउट-गाइड गतिविधियों से बच्चों के सर्वांगीण विकास के साथ उनमें अनुशासन, नैतिकता, सेवा और नेतृत्व की भावना विकसित करने में मदद मिलेगी।

Pravin Chaubey

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Click to listen highlighted text!