Welcome to Soochna India   Click to listen highlighted text! Welcome to Soochna India
राजनीतिअपराध (Crime)हरिद्वार (haridwar)

हरिद्वार में घूमने आई राजस्थान की युवती ने लगाया पुलिसकर्मी पर छेड़छाड़ का आरोप

हरिद्वार शुक्रवार की देर रात हर की पौड़ी पर घूमने आए राजस्थान की युवती के द्वारा उस वक्त हंगामा किया गया, जब एक पुलिसकर्मी पर ही युवती के द्वारा छेड़छाड़ का आरोप लगाया गया और पुलिस के द्वारा पुलिसकर्मी के फोटो दिखाने के बाद भी पहचानने से इंकार कर दिया गया।

मामला कोतवाली नगर का है, जहां शुक्रवार की देर रात युवती ने कोतवाली पर जमकर हंगामा किया। जिसकी वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है। युवती के द्वारा आरोप लगाया जा रहा है कि पुलिसकर्मी के द्वारा उसके साथ छेड़छाड़ की गई है। जिसकी शिकायत नगर कोतवाली करने पहुंची युवती के द्वारा फोटो में दिखाए गए पुलिसकर्मी को अन्य पुलिसकर्मियों द्वारा पहचानने से इंकार कर दिया गया। जबकि युवती का कहना है कि पुलिसकर्मी यही ड्यूटी पर मौजूद था जो अब यहां पर नजर नहीं आ रहा है, जिसे पुलिस कर्मियों के द्वारा कहीं छुपा दिया गया है।

युवती का हंगामा देख कोतवाली नगर के बाहर अन्य यात्रियों व स्थानीय नागरिकों की भीड़ का भी जमावड़ा इकट्ठा हो गया जहां युवती ने जमकर हंगामा किया। इस मामले को लेकर अभी तक पुलिस की ओर से कोई कार्यवाही नहीं की गई है और ना ही किसी प्रकार की अभी तक कोई तहरीर दिए जाने की सूचना मिली है। लेकिन इस मामले की वीडियो तेजी के साथ सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है और कई तरह के सवालिया निशान पुलिस प्रशासन पर लगाती नजर आ रही है।

logo
Soochna India

सूचना इंडिया न्यूज़ चैनल के अनुभवी पत्रकारों और लेखकों की पूरी टीम काम कर रही हैं, सूचना इंडिया के एडिटोरियल टीम के पास 15 वर्षों का गहन अनुभव है। राजनीति, सामाजिक मुद्दों, और अर्थव्यवस्था पर उनकी रिपोर्ट्स और लेखन शैली ने उन्हें मीडिया जगत में विशेष पहचान दिलाई है। सूचना इंडिया ने विगत 15 वर्षों में कई महत्वपूर्ण रिपोर्ट्स का नेतृत्व किया है और पत्रकारिता में निष्पक्षता और नैतिकता के प्रति उनकी प्रतिबद्धता ने उन्हें एक विश्वसनीय आवाज बनाया है। उन्होंने अपने काम के लिए कई पुरस्कार प्राप्त किए हैं और युवा पत्रकारों को मार्गदर्शन देने में भी सक्रिय हैं।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Click to listen highlighted text!