Welcome to Soochna India   Click to listen highlighted text! Welcome to Soochna India
ब्रेकिंग न्यूज़

उन्नाव:- आबकारी विभाग व थाना मौरावां की संयुक्त कार्यवाही।।

उन्नाव से अनुज तिवारी की रिर्पोट…

दिनाँक 27/02/2023 आबकारी आयुक्त महोदय के आदेशानुसार अवैध शराब के विरुद्ध चलाये जा रहे प्रवर्तन अभियान के क्रम में जिलाधिकारी अपूर्वा दुबे व पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ शंकर मीना के निर्देशानुसार व जिला आबकारी अधिकारी करुणेन्द्र सिंह के पर्यवेक्षण में प्रातः मुखबिर खास की सूचना पर राजेश प्रताप सिंह आबकारी निरीक्षक क्षेत्र 4 पुरवा मय हमराह, आबकारी निरीक्षक प्रदीप कुमार मौर्य क्षेत्र 5 बीघापुर मय हमराह व थाना मौरावां पुलिस स्टाफ साथ संदिग्ध ग्राम छोटी गौरी, चित्ता खेड़ा, व बैसनखेडा में एक बारगी दबिश देते हुए दो अभियुक्ताओ को 150 लीटर अवैध कच्ची शराब के साथ गिरफ्तार किया गया। साथ ही 02 भटिठयो के साथ लगभग 900 किलो ग्राम महुआ लहन को भी मौके पर नष्ट किया गया।

गिरफ्तार अभियुक्त

1. सावित्री पत्नी देवीदयाल निवासी बैसनखेडा

2. मेडाना पत्नी स्व सुन्दर निवासी बैसनखेडा को थाना मौरावां में आबकारी अधिनियम की सुसंगत धाराओं में अभियोग पंजीकृत कराया गया।

Anuj Tiwari

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Click to listen highlighted text!