Welcome to Soochna India   Click to listen highlighted text! Welcome to Soochna India
ब्रेकिंग न्यूज़

एनीमिया एवं ब्लडट्रांसफ्यूजन विषय पर एक वैज्ञानिक गोष्ठी का हुआ आयोजन*

राजेश निगम की खास रिपोर्ट

*कानपुर! न्यूज ब्यूरो आज 8 अगस्त 2026ISOPARB सोसाइटी, कानपुर द्वारा शनिवार को होटल रॉयल क्लिफ में “सीवियर एनीमिया एवं ब्लड ट्रांसफ्यूजन”विषय पर एक वैज्ञानिक गोष्ठी का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में शहर के वरिष्ठ चिकित्सकों एवं स्वास्थ्य विशेषज्ञोंने सहभागिता कर एनीमिया एवं ब्लड ट्रांसफ्यूजन से संबंधित महत्वपूर्ण विषयों पर अपने विचार साझा किए।वरिष्ठ स्त्री व प्रसूति रोग विशेषज्ञ डॉ. नीलम मिश्रा, कानपुर ISOPARB सोसाइटी कानपुर की अध्यक्ष ने बतायाएनीमिया का कुल मिलकर 73%, गर्भवती महिलाओं में 65%, किशोरावस्था में 53% व महिलाओं मेंगर्भवस्था व नार्मल डिलीवरी व सिजेरियन डिलीवरी में किसी भी परिस्थिति में ब्लड किस प्रकार के फॉर्म में देना है इस पर विशेष रूप से बताया।गोष्ठी के प्रथम वैज्ञानिक सत्र में डॉ. मनीषा अग्रवाल ने “ओवरव्यू ऑफ एनीमिया एंड फोकस ऑफ सीवियरएनीमिया” विषय पर विस्तृत व्याख्यान प्रस्तुत किया। उन्होंने एनीमिया के कारणों, इसके बढ़ते प्रभाव, समय परपहचान, आधुनिक जांच एवं उपचार पद्धतियों के साथ-साथ गंभीर एनीमिया के प्रभावी प्रबंधन पर विस्तार सेजानकारी दी। उन्होंने बताया कि समय पर निदान एवं उचित उपचार से गंभीर जटिलताओं से बचा जा सकता है।द्वितीय वैज्ञानिक सत्र में डॉ. प्रियंका वर्मा ने “ब्लड ट्रांसफ्यूजन प्रोटोकॉल” विषय पर अपने विचार व्यक्त किए।उन्होंने सुरक्षित एवं वैज्ञानिक तरीके से रक्ताधान (ब्लड ट्रांसफ्यूजन) की प्रक्रिया, आवश्यक सावधानियों, उचितमरीज चयन, रक्त की गुणवत्ता सुनिश्चित करने तथा राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय दिशानिर्देशों के अनुरूप ट्रांसफ्यूजनप्रोटोकॉल का पालन करने के महत्व पर प्रकाश डाला।कार्यक्रम के दौरान विशेषज्ञों ने प्रतिभागी चिकित्सकों के प्रश्नों के उत्तर भी दिए तथा एनीमिया एवं ब्लड ट्रांसफ्यूजनसे संबंधित नवीनतम चिकित्सा जानकारी साझा की। गोष्ठी का उद्देश्य चिकित्सकों को इस विषय में अद्यतन वैज्ञानिकजानकारी उपलब्ध कराना एवं रोगियों को सुरक्षित एवं गुणवत्तापूर्ण उपचार प्रदान करने हेतु जागरूक करना था।कार्यक्रम का समापन धन्यवाद ज्ञापन के साथ हुआ। गोष्टी में डॉ मीरा अग्निहोत्री मुख्य संरक्षिका, डॉ. नीलम मिश्राअध्यक्ष, डॉ. किरन सिन्हा सचिव, डॉ. कमल धवन, डॉ. किरण पांडे, डॉ. संगीता आर्य, डॉ. रेशमा निगम, डॉ. रीनामट्टू, डॉ. शीला शर्मा, डॉ. रीता मित्तल, डॉ. रेनू गुप्ता, डॉ. कल्पना दीक्षित, डॉ. कंचन शर्मा व संस्था के लगभग 80डाक्टर उपस्थित रहीं। संचालन डाक्टर डॉ. डॉ. किरन सिन्हा व डॉ. राशि मिश्रा के द्वारा किया गया।* ब्यूरो राजेश निगम की खास रिपोर्ट*

Rajesh Nigam

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Click to listen highlighted text!