Welcome to Soochna India   Click to listen highlighted text! Welcome to Soochna India
दुर्घटना

बरसात के कारण किसानों के खेत क्षतिग्रस्त,गांव में भूस्खलन जैसी समस्या हुई उत्पन्न

पिछले दिनों हुई बरसात के कारण बड़ा गांव के स्थानीय किसानों के खेत जगह जगह पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो चुके हैं, कई ऐसे गांव हैं जिन गांव में काफी भूस्खलन जैसी समस्या उत्पन्न हो गई है और कई लोगों के घरों में दरार तक पहुंच गई.

जिस कारण आज भी जोशीमठ के ऊपरी इलाकों के ग्रामीण इलाकों के लोग डर के साए में जी रहे हैं, बड़ी बात तो यह है कि 12 महीने सब्जी उत्पादन करने वाला गांव बड़ा गांव के किसानों के कई जगह पर सब्जी पैदा करने वाले खेत जगह-जगह भूस्खलन के कारण पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो चुके हैं, ऐसे में स्थानीय किसान इस वक्त शासन प्रशासन से गुहार लगा रहे हैं कि उनकी थोड़ी बहुत मदद हो जाए, आप तस्वीरों में देख सकते हैं कि किस प्रकार बड़ा गांव के किसानों के खेत किस प्रकार भारी भूस्खलन के कारण क्षतिग्रस्त दिखाई दे रहे हैं, और तो और इस गांव से दूसरे गांव तक जाने वाले कई रास्ते भारी बरसात के कारण क्षतिग्रस्त पड़े हुए हैं, जिस कारण यहां के स्थानीय ग्रामीणों को पैदल आवाजाही करने में काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है,, कई किसान इस वक्त अपने खेतों को देखकर आंसू बहा रहे हैं.

धूमधाम से मनाया गया कांग्रेस सेवादल का स्थापना दिवस

Lokesh Mishra

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Click to listen highlighted text!