Welcome to Soochna India   Click to listen highlighted text! Welcome to Soochna India
अपराध (Crime)

Excise Department(आबकारी विभाग) ने पकड़ी 20 लीटर कच्ची शराब 500 किलो लाहन।

ऋषिकेश, उत्तराखंड: ऋषिकेश शहर के निकटवर्ती इलाकों में कच्ची शराब का धंधा लगातार फल फूल रहा है। पुलिस और Excise Department की टीम लगातार कार्रवाई कर रही है। फिर भी कच्ची शराब बनाने वालों के मंसूबे टूटते हुए दिखाई नहीं दे रहे हैं। इसका नजारा तब देखने को मिला जब आबकारी विभाग की टीम ने हरिद्वार देहरादून राष्ट्रीय राजमार्ग स्थित छिद्दरवाला के जंगल में मुखबिर की सूचना पर अचानक छापेमारी कर दी।

Excise Department की टीम को देख जंगल में कच्ची शराब बना रहे तस्कर मौके से फरार हो गए। Excise Department की टीम को मौके पर 500 किलो लाहन, 20 लीटर कच्ची शराब और शराब बनाने के उपकरण बरामद हुए है। आबकारी विभाग की टीम ने शराब कब्जे में ले ली है। जबकि लाहन को मौके पर ही नष्ट कर दिया। आबकारी विभाग की निरीक्षक प्रेरणा बिष्ट ने बताया कि तस्करों की पहचान कर उनकी गिरफ्तारी के प्रयास शुरू कर दिए गए हैं।

आबकारी विभाग ने पकड़ी 20 लीटर कच्ची शराब 500 किलो लाहन || Soochna India
Rishabh Bhaiya
Rishabh Mishra Azad Chairman/Editor in chief

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Click to listen highlighted text!