Welcome to Soochna India   Click to listen highlighted text! Welcome to Soochna India
ब्रेकिंग न्यूज़

मनकामेश्वर मंदिर के गणेश द्वार से विद्युत डिस्प्ले हटाने पर विवाद, कल नगर निगम तक शांति मार्च

सावन से पहले नगर निगम ने लगाई थी विद्युत डिस्प्ले; मंदिर प्रशासन और स्थानीय लोगों में नाराजगी, भाजपा पार्षद रंजीत सिंह पर डिस्प्ले हटवाने का आरोप

लखनऊ। मनकामेश्वर मंदिर के मुख्य गणेश द्वार पर नगर निगम की ओर से लगाई गई विद्युत डिस्प्ले हटाए जाने को लेकर विवाद खड़ा हो गया है। सावन से पहले नगर निगम ने गणेश द्वार को आकर्षक स्वरूप देने के लिए विद्युत डिस्प्ले लगाकर सजावट की थी, लेकिन बाद में नगर निगम के विद्युत विभाग ने इसे हटवा दिया। इस कार्रवाई को लेकर स्थानीय लोगों और मंदिर प्रशासन में नाराजगी बताई जा रही है।

🟥 पार्षद पर डिस्प्ले हटवाने का आरोप

मामले में भाजपा पार्षद रंजीत सिंह पर विद्युत डिस्प्ले हटवाने का आरोप लगाया गया है। आरोप है कि डिस्प्ले लगने के बाद गणेश द्वार पर पार्षद का नाम ढक गया था और इसी वजह से इसे हटवाया गया। हालांकि इन आरोपों पर पार्षद का पक्ष सामने आना बाकी है।

🟥 नगर निगम के विद्युत विभाग की भूमिका पर भी सवाल

सवाल यह भी उठ रहा है कि जब नगर निगम ने सावन से पहले खुद गणेश द्वार पर विद्युत डिस्प्ले लगवाई थी तो आखिर किन परिस्थितियों और किसके निर्देश पर उसे हटाया गया? विद्युत विभाग द्वारा डिस्प्ले हटाने का कारण क्या था, इसे लेकर भी स्थिति स्पष्ट किए जाने की मांग की जा रही है।

🟥 झूलेलाल वाटिका से नगर निगम तक निकलेगा शांति मार्च

विद्युत डिस्प्ले हटाए जाने के विरोध में अब मामला सड़क तक पहुंचने जा रहा है। विरोध करने वाले लोगों ने कल झूलेलाल वाटिका से लखनऊ नगर निगम तक पैदल शांति मार्च निकालने की घोषणा की है। मार्च के माध्यम से संबंधित पार्षद और नगर निगम कर्मचारियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की जाएगी।

मनकामेश्वर मंदिर के मुख्य गणेश द्वार से विद्युत डिस्प्ले हटाने का मामला अब नगर निगम प्रशासन के सामने भी सवाल खड़ा कर रहा है। प्रदर्शन से पहले निगम प्रशासन इस मामले में क्या रुख अपनाता है और डिस्प्ले हटाने के पीछे क्या कारण बताता है, इस पर नजर रहेगी।

मनीष मिश्रा
राज्य संवाददाता,
सूचना इंडिया न्यूज़ चैनल

मनीष मिश्रा पिछले 8 वर्षों से सूचना इंडिया न्यूज़ चैनल के साथ राज्य संवाददाता के रूप में कार्यरत हैं, और लखनऊ नगर निगम से संबंधित खबरों को गंभीरता के साथ जनता के समक्ष लाने का कार्य कर रहे हैं। उन्होंने लखनऊ शहर के नागरिकों के सड़क, पानी, स्ट्रीट लाइट, सीवर और सफाई जैसी महत्वपूर्ण समस्याओं को नगर निगम के अधिकारियों के समक्ष प्रभावी ढंग से प्रस्तुत किया है। उनकी रिपोर्टिंग की बदौलत नगर निगम के संबंधित अधिकारियों ने इन मुद्दों को गंभीरता से लिया और निस्तारण के लिए सक्रिय कदम भी उठाए। मनीष का उद्देश्य हमेशा से जनहित के मुद्दों को उजागर करना और प्रशासन को जिम्मेदार बनाना रहा है, जिसके लिए वह पत्रकारिता में अपनी विशेष पहचान बनाए हुए हैं।

Mishra Manish

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Click to listen highlighted text!