Welcome to Soochna India   Click to listen highlighted text! Welcome to Soochna India
लखनऊफटाफट खबरेंब्रेकिंग न्यूज़

जोन-8 में ओवरहेड टैंकों की सफाई का अभियान शुरू, तय तिथियों पर आंशिक रूप से प्रभावित रहेगी जलापूर्ति

लखनऊ: नगर निगम के जलकल विभाग, जोन-8 द्वारा क्षेत्र में स्वच्छ पेयजल आपूर्ति सुनिश्चित करने के उद्देश्य से ओवरहेड टैंकों की निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार सफाई अभियान प्रारंभ किया जा रहा है। विभाग द्वारा जारी आवश्यक सूचना में बताया गया है कि एलडीए कॉलोनी, बंगला बाजार एवं आसपास के क्षेत्रों में स्थित विभिन्न ओवरहेड टैंकों की सफाई तय तिथियों पर की जाएगी।

जारी कार्यक्रम के अनुसार:-

  • सेक्टर-के एलडीए कॉलोनी ओवरहेड टैंक की सफाई 16 फरवरी 2026 को की जाएगी।
  • इसके बाद सेक्टर-एन एलडीए कॉलोनी ओवरहेड टैंक की सफाई 17 फरवरी 2026 को निर्धारित की गई है।
  • वहीं सेक्टर-एम एलडीए कॉलोनी ओवरहेड टैंक की सफाई 19 फरवरी 2026 को संपन्न होगी।
  • इसी क्रम में हिंदनगर ओवरहेड टैंक की सफाई 21 फरवरी 2026 को,
  • किला गांव ओवरहेड टैंक की सफाई 23 फरवरी 2026 को,
  • औरंगाबाद ओवरहेड टैंक की सफाई 24 फरवरी 2026 को तथा
  • बेहसा ओवरहेड टैंक की सफाई 25 फरवरी 2026 को की जाएगी।

जलकल विभाग ने क्षेत्रीय निवासियों को सूचित किया है कि सफाई कार्य के दौरान संबंधित क्षेत्रों में उस दिन शाम को जलापूर्ति आंशिक रूप से प्रभावित रह सकती है। टैंकों की सफाई के दौरान जल वितरण अस्थायी रूप से रोका जाएगा, जिससे जलापूर्ति में व्यवधान की स्थिति उत्पन्न हो सकती है। हालांकि विभाग का प्रयास रहेगा कि कार्य शीघ्रता और सुव्यवस्थित ढंग से पूरा किया जाए, ताकि नागरिकों को कम से कम असुविधा हो।

विभाग ने स्थानीय नागरिकों से अपील की है कि वे निर्धारित तिथियों को ध्यान में रखते हुए आवश्यकतानुसार पेयजल का पूर्व भंडारण कर लें, जिससे सफाई कार्य के दौरान किसी प्रकार की परेशानी का सामना न करना पड़े। विभाग ने यह भी स्पष्ट किया है कि नियत तिथि के अगले दिन सुबह से जलापूर्ति सामान्य रूप से बहाल कर दी जाएगी।

मनीष मिश्रा

राज्य संवाददाता,

सूचना इंडिया न्यूज़ चैनल

मनीष मिश्रा पिछले 7 वर्षों से सूचना इंडिया न्यूज़ चैनल के साथ राज्य संवाददाता के रूप में कार्यरत हैं, और लखनऊ नगर निगम से संबंधित खबरों को गंभीरता के साथ जनता के समक्ष लाने का कार्य कर रहे हैं। उन्होंने लखनऊ शहर के नागरिकों के सड़क, पानी, स्ट्रीट लाइट, सीवर और सफाई जैसी महत्वपूर्ण समस्याओं को नगर निगम के अधिकारियों के समक्ष प्रभावी ढंग से प्रस्तुत किया है। उनकी रिपोर्टिंग की बदौलत नगर निगम के संबंधित अधिकारियों ने इन मुद्दों को गंभीरता से लिया और निस्तारण के लिए सक्रिय कदम भी उठाए। मनीष का उद्देश्य हमेशा से जनहित के मुद्दों को उजागर करना और प्रशासन को जिम्मेदार बनाना रहा है, जिसके लिए वह पत्रकारिता में अपनी विशेष पहचान बनाए हुए हैं।

Mishra Manish

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Click to listen highlighted text!