Welcome to Soochna India   Click to listen highlighted text! Welcome to Soochna India
Breaking Newsउत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh)

वासुपूज्य भगवान को श्रद्धालुओं ने चढ़ाया लाडू।

भगवान वासुपूज्य की पूजा-अर्चना करते श्रद्धालु।

अवागढ़/एटा। कस्बे के छोटे जैन मंदिर अटारी में शुक्रवार को जैन समाज की ओर से धार्मिक आयोजन किया गया। श्रद्धालुओं ने भगवान वासुपूज्य का अभिषेक और विधि-विधान से पूजन कर लाडू अर्पित किया।
मंत्रोच्चारण और भक्ति गीतों के बाद सामूहिक आरती हुई। श्रद्धालुओं ने परिवार और समाज में सुख-शांति की कामना की। आयोजन में अहिंसा, शांति और सद्भाव का संदेश दिया गया। इस अवसर पर अतेन्द्र जैन, विपिन जैन, मंगी जैन, आमोद जैन, रजत जैन, प्रासू जैन, मंजुला जैन, सुनीता जैन और राजेश जैन मौजूद रहे।

Amit Kumar
Amit Kumar (Special Correspondent)

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Click to listen highlighted text!