Welcome to Soochna India   Click to listen highlighted text! Welcome to Soochna India
उत्तराखंड (Uttarakhand)अपराध (Crime)ब्रेकिंग न्यूज़

पुलिस ने दबोचे दिल्ली “काले गैंग” के 03 शातिर

पौड़ी गढ़वाल में लैंसडाउन विधानसभा क्षेत्र की थाना रिखणीखाल पुलिस ने ज्वैलर्स की दुकान में हुई चोरी का खुलासा करते हुए, दिल्ली के ” काले गैंग ” के तीन शातिर चोरों को गिरफ्तार किया है। और उनके कब्ज़े से चोरी हुए चांदी की पायल, चांदी के ग्लास, चांदी के कटोरे और कुछ पुरानी चांदी जो चोरी कर ली गई थी उसे बरामद करने का भी दावा किया है। वहीं पुलिस अब काले गैंग के तीनों शातिर चोरों को जेल भेजने की तैयारी कर रही है।

सीओ कोटद्वार का कहना है कि पुलिस ने पतारसी और सुरागरसी कर ज्वेलर्स की दुकान में चोरी के उक्त अभियोग में संलिप्त अभियुक्तों (1) सोनू रावत (2) गोपाल उर्फ काले (3) साहिल उर्फ नानू को चोरी किये गये शत-प्रतिशत माल के साथ ढाबखाल के पास से गिरफ्तार किया है। अभियुक्तों ने पूछताछ में बताया कि उनके गैंग का नाम “काले गैंग” है। जो पहाड़ी क्षेत्रों में चोरी की घटनाओं को अंजाम देकर दिल्ली चले जाते हैं। अभियुक्त गोपाल के विरूद्ध दिल्ली में 08 और 01 कोतवाली पौड़ी में चोरी के अभियोग पंजीकृत हैं। अभियुक्त सोनू के विरूद्ध कोतवाली पौड़ी में 02 और दिल्ली में 03 अभियोग पंजीकृत हैं तथा अभियुक्त साहिल के विरूद्ध दिल्ली में चोरी का 01 मुकदमा दर्ज है। अभियुक्तों को माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया जा रहा है। अभियुक्तों के अन्य आपराधिक इतिहास की जानकारी की जा रही है।
बाइट : गणेश लाल कोली, सीओ कोटद्वार।
बाइट : गोपाल, काले गैंग का शातिर

logo
Soochna India

सूचना इंडिया न्यूज़ चैनल के अनुभवी पत्रकारों और लेखकों की पूरी टीम काम कर रही हैं, सूचना इंडिया के एडिटोरियल टीम के पास 15 वर्षों का गहन अनुभव है। राजनीति, सामाजिक मुद्दों, और अर्थव्यवस्था पर उनकी रिपोर्ट्स और लेखन शैली ने उन्हें मीडिया जगत में विशेष पहचान दिलाई है। सूचना इंडिया ने विगत 15 वर्षों में कई महत्वपूर्ण रिपोर्ट्स का नेतृत्व किया है और पत्रकारिता में निष्पक्षता और नैतिकता के प्रति उनकी प्रतिबद्धता ने उन्हें एक विश्वसनीय आवाज बनाया है। उन्होंने अपने काम के लिए कई पुरस्कार प्राप्त किए हैं और युवा पत्रकारों को मार्गदर्शन देने में भी सक्रिय हैं।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Click to listen highlighted text!