Welcome to Soochna India   Click to listen highlighted text! Welcome to Soochna India
फटाफट खबरेंदुर्घटनाब्रेकिंग न्यूज़
Trending

Breaking News: मोहाली के सोहना में बहुमंजिला बिल्डिंग गिरी, कई लोगों के दबे होने की आशंका

Breaking News: Three-Storey Building Collapses in Mohali's Sohna, Several Feared Trapped

मोहाली के सोहना इलाके में एक बड़ा हादसा सामने आया है। यहां एक 10 साल पुरानी बहुमंजिला बिल्डिंग अचानक भरभराकर गिर गई। इस दुर्घटना में कई लोगों के मलबे के नीचे दबे होने की आशंका जताई जा रही है।

मिली जानकारी के अनुसार, बिल्डिंग के बगल में स्थित एक अन्य इमारत के बेसमेंट में खुदाई का काम चल रहा था। माना जा रहा है कि इसी खुदाई के कारण बिल्डिंग की नींव कमजोर हो गई और यह हादसा हुआ।

दुर्घटना के वक्त इमारत में संचालित जिम में 15 से अधिक लोग मौजूद थे। अचानक हुई इस दुर्घटना में किसी को भी बाहर निकलने का मौका नहीं मिला।

पुलिस और राहत दल घटनास्थल पर मौजूद

सूचना मिलते ही पुलिस, फायर ब्रिगेड और एनडीआरएफ (National Disaster Response Force) और एसडीआरएफ (State Disaster Response Force) की टीमें मौके पर पहुंच गईं। मलबा हटाने का काम तेजी से जारी है। मौके पर जेसीबी मशीनों की मदद से बचाव कार्य किया जा रहा है। मोहाली के डीसी आशिका जैन और एसपी दीपक पारीक स्वयं घटनास्थल पर मौजूद हैं और राहत कार्य की मॉनिटरिंग कर रहे हैं।

बेसमेंट खुदाई बनी हादसे की वजह

पुलिस के मुताबिक, इमारत के पास बेसमेंट की खुदाई हो रही थी। शुरुआती जांच में माना जा रहा है कि खुदाई के कारण इमारत की नींव कमजोर हो गई, जिससे यह हादसा हुआ। डीसी के अनुसार, अब तक यह साफ नहीं हो पाया है कि हादसे के वक्त इमारत के अंदर कुल कितने लोग थे।

जिम के अंदर फंसे लोगों की तलाश जारी

प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, हादसे के समय जिम में 15 से अधिक लोग प्रैक्टिस कर रहे थे। राहत दल तेजी से मलबा हटाकर लोगों को बाहर निकालने की कोशिश कर रहे हैं। पुलिस प्रशासन ने जिम प्रबंधकों से संपर्क करने की प्रक्रिया शुरू कर दी है।

राहत और बचाव कार्य शुरू

फायर ब्रिगेड, एनडीआरएफ (National Disaster Response Force) और एसडीआरएफ (State Disaster Response Force) की टीमें मौके पर पहुंच चुकी हैं। आसपास भारी भीड़ जमा हो गई है, और स्थानीय प्रशासन स्थिति को नियंत्रण में रखने में जुटा हुआ है। मोहाली के एसएसपी दीपक पारीक ने बताया कि अभी तक दबे हुए लोगों की सही संख्या का पता नहीं चल सका है।

प्रशासन की अपील

प्रशासन ने स्थानीय लोगों से अपील की है कि वे अफवाहों से बचें और राहत कार्य में बाधा न डालें। यह हादसा सभी के लिए एक चेतावनी है कि निर्माण कार्य के दौरान सुरक्षा मानकों का सख्ती से पालन किया जाए।

यह घटना स्थानीय प्रशासन और बिल्डिंग सुरक्षा मानकों की लापरवाही को उजागर करती है। इस हादसे की विस्तृत रिपोर्ट और राहत कार्य से जुड़ी जानकारी का इंतजार है।

logo
Soochna India

सूचना इंडिया न्यूज़ चैनल के अनुभवी पत्रकारों और लेखकों की पूरी टीम काम कर रही हैं, सूचना इंडिया के एडिटोरियल टीम के पास 15 वर्षों का गहन अनुभव है। राजनीति, सामाजिक मुद्दों, और अर्थव्यवस्था पर उनकी रिपोर्ट्स और लेखन शैली ने उन्हें मीडिया जगत में विशेष पहचान दिलाई है। सूचना इंडिया ने विगत 15 वर्षों में कई महत्वपूर्ण रिपोर्ट्स का नेतृत्व किया है और पत्रकारिता में निष्पक्षता और नैतिकता के प्रति उनकी प्रतिबद्धता ने उन्हें एक विश्वसनीय आवाज बनाया है। उन्होंने अपने काम के लिए कई पुरस्कार प्राप्त किए हैं और युवा पत्रकारों को मार्गदर्शन देने में भी सक्रिय हैं।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Click to listen highlighted text!