Welcome to Soochna India   Click to listen highlighted text! Welcome to Soochna India
ब्रेकिंग न्यूज़

गुरु पूर्णिमा पर रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह से मिले भाजपा लखनऊ महानगर अध्यक्ष आनंद द्विवेदी

लखनऊ। गुरु पूर्णिमा के पावन अवसर पर भारतीय जनता पार्टी लखनऊ महानगर अध्यक्ष आनंद द्विवेदी ने देश के रक्षा मंत्री एवं लखनऊ के लोकप्रिय सांसद राजनाथ सिंह के नई दिल्ली स्थित आवास पर शिष्टाचार भेंट की।

भाजपा लखनऊ महानगर अध्यक्ष आनंद द्विवेदी ने रक्षा मंत्री को स्मृति चिह्न भेंट कर तथा अंगवस्त्र पहनाकर उनका सम्मान किया और गुरु पूर्णिमा के पावन पर्व पर उनका आशीर्वाद प्राप्त किया।

अध्यक्ष आनंद द्विवेदी ने कहा कि गुरु पूर्णिमा भारतीय संस्कृति में गुरु के प्रति श्रद्धा, सम्मान एवं कृतज्ञता प्रकट करने का पावन पर्व है। उन्होंने रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह के स्वस्थ, दीर्घायु एवं यशस्वी जीवन की कामना करते हुए उनका मार्गदर्शन एवं आशीर्वाद प्राप्त किया।

मनीष मिश्रा
राज्य संवाददाता,
सूचना इंडिया न्यूज़ चैनल

मनीष मिश्रा पिछले 8 वर्षों से सूचना इंडिया न्यूज़ चैनल के साथ राज्य संवाददाता के रूप में कार्यरत हैं, और लखनऊ नगर निगम से संबंधित खबरों को गंभीरता के साथ जनता के समक्ष लाने का कार्य कर रहे हैं। उन्होंने लखनऊ शहर के नागरिकों के सड़क, पानी, स्ट्रीट लाइट, सीवर और सफाई जैसी महत्वपूर्ण समस्याओं को नगर निगम के अधिकारियों के समक्ष प्रभावी ढंग से प्रस्तुत किया है। उनकी रिपोर्टिंग की बदौलत नगर निगम के संबंधित अधिकारियों ने इन मुद्दों को गंभीरता से लिया और निस्तारण के लिए सक्रिय कदम भी उठाए। मनीष का उद्देश्य हमेशा से जनहित के मुद्दों को उजागर करना और प्रशासन को जिम्मेदार बनाना रहा है, जिसके लिए वह पत्रकारिता में अपनी विशेष पहचान बनाए हुए हैं।

Mishra Manish

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Click to listen highlighted text!