Welcome to Soochna India   Click to listen highlighted text! Welcome to Soochna India
ब्रेकिंग न्यूज़

उन्नाव:- विलेज प्रोस्पेरिटी रेजिलियस प्लान के अंतर्गत खंड विकास अधिकारी के नेतृत्व में कार्यशाला का आयोजन!!

उन्नाव से जिला सवाददाता अनुज तिवारी

विकास खंड कार्यालय गंज मुरादाबाद में विलेज प्रोस्पेरिटी रेजिलियस प्लान के अंतर्गत खंड विकास अधिकारी निशा सागर विश्वकर्मा के नेतृत्व में एक कार्यशाला का आयोजन किया गया जिसमे क्षेत्रीय जनप्रतिनिधियों व सीएलएफ पदाधिकारियों ने प्रतिभाग किया। बताते चले कि खंड विकास कार्यालय के हितैषी सभागार में विलेज प्रोस्पेरिटी रेजिलियस प्लान के अंतर्गत एक दिवसीय अभिमुखीकरण कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यशाला का आयोजन खंड विकास अधिकारी निशा सागर विश्वकर्मा के नेतृत्व में हुआ ।

कार्यशाला में ग्रामीण स्तर पर आर्थिक सामाजिक विषमताओं को कैसे दूर किया जाये, स्व-रोज़गार के अवसर कैसे निर्मित किए जाएँ, सूक्ष्म एवं कुटीर उद्योगों को बढ़ावा देने, विकास कार्यों में समूह सखियों से विचार विमर्श उपरांत कार्य-योजना का निर्माण सहित ग्रामीण स्तर के विभिन्न मुद्दों पर चर्चा की गई। खंड विकास अधिकारी निशा सागर विश्वकर्मा ने अपने अधीनस्थों को निर्देशित करते हुए कहा कि ग्रामीण स्तर के समस्त विकास संबंधित कार्य स-समय और गुणवत्ता परक निष्पादित होने चाहिए। कोई भी किसी भी तरह की लापरवाही ना बरतें। साथ ही उन्होंने उपस्थित जनप्रतिनिधियों, ग्राम प्रधानों एवं समूह सखियों को ग्राम्य विकास के संदर्भ में हर संभव सहयोग प्रदान करने का आश्वासन भी दिया। कार्यक्रम में गुड़िया देवी प्रधान, आई आर साहिल प्रधान, मनोज प्रधान, सचिव शिवम शुक्ला, आशीष मिश्रा, मनोज कुमार, राजवीर व राजेश कुमार सहित भारी संख्या में ग्राम प्रधान, ग्राम पंचायत सचिव एवं समूह सखियाँ और एनआरएम के समस्त कर्मचारी उपस्थित रहे।

Anuj Tiwari

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Click to listen highlighted text!