सामाजिक
आजादी के अमृत महोत्सव पर किया स्वास्थ्य मेले का आयोजन!

आजादी के अमृत महोत्सव पर जहाँ स्वास्थ्य विभाग के द्वारा हर जिले में विकास खण्ड स्तर पर स्वास्थ्य मेले का आयोजन किया जा रहा है तो वहीं आज रानीखेत में ताड़ीखेत के सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र में स्वास्थ्य मेले का आयोजन किया गया। जिसका शुभारंभ क्षेत्रीय विधायक डॉ0 प्रमोद नैनवाल ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया। स्वास्थ्य मेले में मरीजों का स्वास्थ्य परीक्षण कर विभिन्न जाँच की गई औऱ निःशुल्क दवा वितरित की गई। साथ ही स्वास्थ्य मेले में विधायक ने अपना भी ब्लड टैस्ट करवाया व स्वास्थ्य मेले में लगे सभी स्टालों का निरीक्षण किया। मेले में नुक्कड़ नाटक के जरिए ग्रामीणों को स्वास्थ्य के प्रति जागरूक किया गया।




