Welcome to Soochna India   Click to listen highlighted text! Welcome to Soochna India
सामाजिक

चाण्डी प्लांटेशन के ग्रामीणों की समस्या सुनने पहुंचे खण्ड विकास अधिकारी !

केंद्र सरकार द्वारा गरीब व बेघर परिवारों को आवास उपलब्ध कराने की योजना चलाई गई है। जिसमें प्रधानमंत्री आवास योजना के अंतर्गत उन परिवारों को आवास उपलब्ध कराए जाते हैं, जिनके पास पक्के मकान नही है।बता दें कि इन परिवारों को लगभग 8 माह पहले आवास अनुदान राशि की पहली किस्त भी उनके बैंक खातों में डाल दी गयी थी। पर प्रशासन द्वारा यह जमीन वन विभाग की बताकर इनके आवासों पर रोक लगा थी, ओर ग्राम पंचायत की भूमि चिन्हित कर इनके आवास बनाने की बात कही थी, साथ ही उनके बैंक खातों को भी सीज कर दिया गया था, ओर आने वाली किस्तों पर भी पूरी तरह रोक लगा दी थी, जिसके बाद यह मुद्दा काफी गर्मा गया था। जबकि ग्रामीण जिस जगह पर वर्षों से रह रहे हैं, उसी जगह पर आवास बनाये जाने की मांग पर अड़े हैं।इसी मांग को लेकर आक्रोशित ग्रामीणों ने तहसील में धरना प्रदर्शन भी किया था। ओर अपनी मांग को लेकर मुख्यमंत्री को भी ज्ञापन भी प्रेषित किया।इसी मामले को लेकर आज खंड विकास अधिकारी जगत सिंह मौके पर पहुंचे, और प्रधानमंत्री आवास योजना के इन लाभार्थियों से मुलाकात कर उनकी समस्या के समाधान का आश्वासन दिया।

logo
Soochna India

सूचना इंडिया न्यूज़ चैनल के अनुभवी पत्रकारों और लेखकों की पूरी टीम काम कर रही हैं, सूचना इंडिया के एडिटोरियल टीम के पास 15 वर्षों का गहन अनुभव है। राजनीति, सामाजिक मुद्दों, और अर्थव्यवस्था पर उनकी रिपोर्ट्स और लेखन शैली ने उन्हें मीडिया जगत में विशेष पहचान दिलाई है। सूचना इंडिया ने विगत 15 वर्षों में कई महत्वपूर्ण रिपोर्ट्स का नेतृत्व किया है और पत्रकारिता में निष्पक्षता और नैतिकता के प्रति उनकी प्रतिबद्धता ने उन्हें एक विश्वसनीय आवाज बनाया है। उन्होंने अपने काम के लिए कई पुरस्कार प्राप्त किए हैं और युवा पत्रकारों को मार्गदर्शन देने में भी सक्रिय हैं।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Click to listen highlighted text!