Welcome to Soochna India   Click to listen highlighted text! Welcome to Soochna India
सामाजिकउत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh)

परिवहन निगम की बसों में 1 रुपये से लेकर 7 रुपये तक किराया बढ़ा !

उत्तर प्रदेश परिवहन निगम की बसों में 1 रुपये से लेकर 7 रुपये तक किराया बढ़ा कर ,किराया तत्काल प्रभाव से लागू भी कर दिया गया है. हालांकि, यह बढ़ोतरी केवल टोल मार्गों पर होगी. इसका मतलब है कि कानपुर से दिल्ली, लखनऊ, आगरा समेत उन सभी जगहों का किराया बढ़ा है, जहां जाने के लिए टोल देना पड़ता है. उधर, यात्री इस बढ़े हुए किराए से नाराज हैं. उनका कहना है कि लगातार महंगाई बढ़ रही है, अब सफर भी महंगा हो गया. बता दें कि निगम ने साधारण बसों में 100 किलोमीटर तक का सफर करने वाले यात्रियों से 1 रुपये से लेकर डेढ़ रुपए तक किराए को बढ़ाया है. जबकि AC बसों में किराया एकमुश्त में 7 रुपये तक बढ़ा दिया गया है. अफसरों का दावा है कि इससे परिवहन निगम प्रशासन पर टोल का बोझ कम पड़ेगा. रोडवेज के क्षेत्रीय प्रबंधक पल्लव बोस ने जानकारी देते हुए बताया की टोल में बढ़ी हुई दरों की समीक्षा करने के बाद निगम ने बसों को किराया बढ़ाए जाने का फैसला किया गया है

logo
Soochna India

सूचना इंडिया न्यूज़ चैनल के अनुभवी पत्रकारों और लेखकों की पूरी टीम काम कर रही हैं, सूचना इंडिया के एडिटोरियल टीम के पास 15 वर्षों का गहन अनुभव है। राजनीति, सामाजिक मुद्दों, और अर्थव्यवस्था पर उनकी रिपोर्ट्स और लेखन शैली ने उन्हें मीडिया जगत में विशेष पहचान दिलाई है। सूचना इंडिया ने विगत 15 वर्षों में कई महत्वपूर्ण रिपोर्ट्स का नेतृत्व किया है और पत्रकारिता में निष्पक्षता और नैतिकता के प्रति उनकी प्रतिबद्धता ने उन्हें एक विश्वसनीय आवाज बनाया है। उन्होंने अपने काम के लिए कई पुरस्कार प्राप्त किए हैं और युवा पत्रकारों को मार्गदर्शन देने में भी सक्रिय हैं।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Click to listen highlighted text!