Welcome to Soochna India   Click to listen highlighted text! Welcome to Soochna India
ब्रेकिंग न्यूज़गुजरात (Gujarat)दुर्घटनाफटाफट खबरें
Trending

Ahmedabad Plane Crash: एयर इंडिया का प्लेन क्रैश | Vijay Rupani घायल | 230 यात्रियों पर खतरा

अहमदाबाद में एयर इंडिया का विमान क्रैश, पूर्व मुख्यमंत्री विजय रूपाणी भी यात्रियों में शामिल, हादसे में सभी के मारे जाने की आशंका

बिग ब्रेकिंग: अहमदाबाद से लंदन जा रहा एयर इंडिया का विमान क्रैश, विजय रूपाणी भी यात्रियों में, 230 यात्रियों की जान पर खतरा

अहमदाबाद (12 जून 2025)
अहमदाबाद एयरपोर्ट से लंदन जा रहा एयर इंडिया का एक अंतरराष्ट्रीय विमान आज सुबह क्रैश हो गया। विमान में कुल 242 यात्री और क्रू मेंबर सवार थे। टेकऑफ के कुछ ही मिनटों बाद विमान अनियंत्रित होकर धमाके के साथ ज़मीन से टकराया और आग का गोला बन गया

अहमदाबाद से लंदन के लिए रवाना हुआ एयर इंडिया का बोइंग 787 विमान उड़ान भरने के महज 5 मिनट बाद ही दुर्घटना का शिकार हो गया ताज़ा जानकारी के अनुसार, अब तक किसी के भी जीवित बचने की उम्मीद बेहद कम जताई जा रही है। हादसे के बाद मौके पर भयानक धुएं का गुबार और लपटें देखी गईं, राहत एवं बचाव कार्य युद्धस्तर पर जारी है।

इस विमान में कुल 230 लोग सवार थे, जिनमें शामिल थे: पूर्व गुजरात मुख्यमंत्री विजय रूपाणी, 53 ब्रिटिश नागरिक, 7 पुर्तगाली नागरिक, 1 कैनेडियन नागरिक और कैप्टन सहित 12 क्रू मेंबर्स।

Ahmedabad Plane Crash का वीडियो वायरल: आग की लपटें और जबरदस्त धुआं

https://youtu.be/8ZdT_yM8x-E?si=OYckVV-WwKzEWugY

घटनास्थल से मिले वीडियो फुटेज में दिख रहा है कि विमान ज़मीन पर गिरते ही भीषण आग लग गई और चारों ओर धुएं का घना गुबार छा गया। आसपास के रिहायशी इलाकों में अफरातफरी मच गई है। चश्मदीदों ने बताया कि विमान के टुकड़े कई मीटर तक बिखर गए

राहत-बचाव कार्य जारी: एनडीआरएफ, दमकल और पुलिस टीम मौके पर

हादसे के तुरंत बाद एनडीआरएफ, दमकल विभाग और पुलिस की टीमें युद्धस्तर पर राहत व बचाव कार्य में जुट गई हैं। कई यात्रियों को गंभीर हालत में अस्पताल भेजा गया है। माना जा रहा है कि सैकड़ों लोगों की मौत हुई हो सकती है, हालांकि आधिकारिक पुष्टि अभी नहीं हुई है।

अब तक की पुष्टि की गई महत्वपूर्ण बातें:

  • एयर इंडिया की फ्लाइट अहमदाबाद से लंदन जा रही थी
  • टेकऑफ के 5 मिनट के अंदर हादसा हुआ
  • विमान में कुल 242 लोग सवार थे
  • विमान आग का गोला बन गया, भारी धुएं के गुबार से शहर सहम गया
  • विजय रूपाणी घायल, अस्पताल में भर्ती
  • प्लेन क्रैश का वीडियो वायरल
  • राहत और बचाव कार्य जारी
  • एयरपोर्ट को फिलहाल बंद किया गया, सभी फ्लाइट्स डायवर्ट

देश स्तब्ध: विमान सुरक्षा पर फिर उठे सवाल

हादसे के बाद प्रधानमंत्री कार्यालय ने सीनियर अधिकारियों से तत्काल रिपोर्ट तलब की है। विपक्ष ने भी हवाई सुरक्षा नियमों और तकनीकी लापरवाही पर सवाल उठाए हैं। पूरे देश में शोक और आक्रोश की लहर दौड़ गई है।

logo
Soochna India

सूचना इंडिया न्यूज़ चैनल के अनुभवी पत्रकारों और लेखकों की पूरी टीम काम कर रही हैं, सूचना इंडिया के एडिटोरियल टीम के पास 15 वर्षों का गहन अनुभव है। राजनीति, सामाजिक मुद्दों, और अर्थव्यवस्था पर उनकी रिपोर्ट्स और लेखन शैली ने उन्हें मीडिया जगत में विशेष पहचान दिलाई है। सूचना इंडिया ने विगत 15 वर्षों में कई महत्वपूर्ण रिपोर्ट्स का नेतृत्व किया है और पत्रकारिता में निष्पक्षता और नैतिकता के प्रति उनकी प्रतिबद्धता ने उन्हें एक विश्वसनीय आवाज बनाया है। उन्होंने अपने काम के लिए कई पुरस्कार प्राप्त किए हैं और युवा पत्रकारों को मार्गदर्शन देने में भी सक्रिय हैं।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Click to listen highlighted text!