Welcome to Soochna India   Click to listen highlighted text! Welcome to Soochna India
हरिद्वार (haridwar)

हरिद्वार पहुंचकर डीजीपी अशोक कुमार ने पुलिस लाइन का किया निरीक्षण


पुलिस लाइन हरिद्वार पहुंचकर डीजीपी अशोक कुमार ने पुलिस लाइन मे विभिन्न जगहो का निरीक्षण करने पहुंचे

उत्तराखंड पुलिस महानिदेशक अशोक कुमार व उनकी पत्नी अलकनंदा अशोक हरिद्वार पुलिस लाइन रोशनाबाद पहुंचे।जहाँ पुलिस लाइन रोशनाबाद स्कूल के हाईस्कूल और इंटरमीडिएट के मेधावी छात्र छात्राओं को स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया ।

https://soochnaindia.co.in/new/a-huge-rally-was-taken-out-under-the-leadership-of-mahendra-rana-in-dwarikhal/

रोशनाबाद स्कूल के हाईस्कूल और इंटरमीडिएट के छात्र छात्राओं के द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किए । पुलिस लाइन में आयोजित सांस्कृतिक गायिका में खासकर पहाड़ी गानो की धूम रही वही अलकनंदा अशोक ने छात्र छात्राओं को बेहतर शिक्षा मिले उसके लिए बच्चों को पढ़ने पर ध्यान देने की बात कही । पुलिस लाइन हरिद्वार पहुंचकर डीजीपी अशोक कुमार ने पुलिस लाइन मे विभिन्न जगहो का निरीक्षण भी किया । उन्होने कहा की यहां कई खामियां है जिनको दुरुस्त करने के निर्देश दिए गए हैं उन्होंने कहा कि उन्हें लक्सर में आयोजित कार्यक्रम जन संवाद संगोष्ठी में शामिल होना है जिसके लिए वह आज हरिद्वार आए हैं उन्होंने कहा कि आगामी चुनाव नजदीक है पुलिस ने सकुशल चुनाव कराने के लिए कमर कस ली है चुनाव में किसी भी तरह की ढिलाई नहीं बरती जाएगी इसके लिए अधीनस्थ अधिकारियों और कर्मचारियों को सख्त निर्देश जारी कर दिए हैं ।

logo
Soochna India

सूचना इंडिया न्यूज़ चैनल के अनुभवी पत्रकारों और लेखकों की पूरी टीम काम कर रही हैं, सूचना इंडिया के एडिटोरियल टीम के पास 15 वर्षों का गहन अनुभव है। राजनीति, सामाजिक मुद्दों, और अर्थव्यवस्था पर उनकी रिपोर्ट्स और लेखन शैली ने उन्हें मीडिया जगत में विशेष पहचान दिलाई है। सूचना इंडिया ने विगत 15 वर्षों में कई महत्वपूर्ण रिपोर्ट्स का नेतृत्व किया है और पत्रकारिता में निष्पक्षता और नैतिकता के प्रति उनकी प्रतिबद्धता ने उन्हें एक विश्वसनीय आवाज बनाया है। उन्होंने अपने काम के लिए कई पुरस्कार प्राप्त किए हैं और युवा पत्रकारों को मार्गदर्शन देने में भी सक्रिय हैं।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Click to listen highlighted text!