Welcome to Soochna India   Click to listen highlighted text! Welcome to Soochna India
राजनीति

भाजपा की विजय संकल्प यात्रा में उमड़ेंगे 25 हजार लोग ,आगमन पर होगा यात्रा का ऐतिहासिक आगाज

रुद्रप्रयाग; भाजपा की विजय संकल्प यात्रा को लेकर रुद्रप्रयाग जनपद में तैयारियां जोरों से चल रही हैं . जिला संगठन की ओर से यात्रा को भव्य और दिव्य बनाने के लिए कार्यकर्ताओं को जिम्मेदारियां सौंपी.

भाजपा जिलाध्यक्ष की माने तो यात्रा में 25 से 30 हजार के बीच लोग शामिल होंगे और यात्रा के जरिये लोगों तक संदेश पहुंच जायेगा कि आगामी विधानसभा चुनाव में भाजपा भारी बहुमत से पुनः सत्ता पर वापसी करेगी. बता दें कि प्रदेश में भाजपा की विजय संकल्प यात्रा का आगाज हो गया है यह यात्रा हर जनपद में पहुंचकर कार्यकर्ताओं में उत्साह भरने का काम कर रही है . रुद्रप्रयाग जिला मुख्यालय में पत्रकारों से वार्ता करते हुए भाजपा जिलाध्यक्ष दिनेश उनियाल ने बताया कि जनपद में 24 दिसम्बर को जिले के प्रवेश द्वार खांकरा में यात्रा का भव्य तरीके से स्वागत किया जायेगा . फिर विजय संकल्प यात्रा चन्द्रापुरी-भीरी होते हुए ऊखीमठ ओंकारेश्वर मन्दिर में दर्शन के बाद रोड शो करते हुए चोपता से चमोली जनपद को प्रस्थान करेगी . रुद्रप्रयाग में रोड शो के दौरान 25 से 30 हजार लोग यात्रा में उमड़ेंगे.

logo
Soochna India

सूचना इंडिया न्यूज़ चैनल के अनुभवी पत्रकारों और लेखकों की पूरी टीम काम कर रही हैं, सूचना इंडिया के एडिटोरियल टीम के पास 15 वर्षों का गहन अनुभव है। राजनीति, सामाजिक मुद्दों, और अर्थव्यवस्था पर उनकी रिपोर्ट्स और लेखन शैली ने उन्हें मीडिया जगत में विशेष पहचान दिलाई है। सूचना इंडिया ने विगत 15 वर्षों में कई महत्वपूर्ण रिपोर्ट्स का नेतृत्व किया है और पत्रकारिता में निष्पक्षता और नैतिकता के प्रति उनकी प्रतिबद्धता ने उन्हें एक विश्वसनीय आवाज बनाया है। उन्होंने अपने काम के लिए कई पुरस्कार प्राप्त किए हैं और युवा पत्रकारों को मार्गदर्शन देने में भी सक्रिय हैं।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Click to listen highlighted text!