Welcome to Soochna India   Click to listen highlighted text! Welcome to Soochna India
इधर उधर कीउत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh)मथुरा

संचारी रोग नियंत्रण अभियान के अंतर्गत रैली निकालकर किया लोगों को जागरूक

मथुरा।संचारी रोगों पर नियंत्रण करने एवं लोगों को जागरूक करने के उद्देश्य से जनपद मथुरा के नगर निगम वार्ड संख्या चार बाल्मीकि बस्ती में शुक्रवार को रैली निकाली गई।उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा विशेष संचारी रोग नियंत्रण एवं दस्तक अभियान चलाया जा रहा हैं।बरसात के मौसम में नमी के कारण बैक्टीरिया को पनपने के लिए अनुकूल वातावरण मिल जाता है।यह बैक्टीरिया लोगों के खांसने और छींकने से एक से दूसरे व्यक्ति तक फैलता है वहीं,जो व्यक्ति जानवरों के साथ अधिक समय व्यतीत करते हैं,उनके द्वारा भी बैक्टीरिया फैलता है।संक्रमित वस्तुओं के छूने और वायु से भी संक्रमण फैलता है।अशुद्ध जल से टाइफाइड और पीलिया जैसे रोग होते हैं।मच्छर जनित रोग डेंगू,मलेरिया भी बरसात में ही फैलते है।इन सभी कारणों से संचारी रोग फैलने का खतरा बढ़ जाता है।संचारी रोग हमारे गांव अथवा क्षेत्र में रहने वाले परिवारों को आर्थिक एवं शारीरिक नुकसान का एक बड़ा कारण हो सकता हैं।लोगों को संचारी रोग के प्रति जागरूक करने के लिए शासन के निर्देश पर अभियान चलाया जा रहा हैं जिससे लोग संचारी रोगों से मुक्त रहें।इस दौरान यदि कोई व्यक्ति बुखार से पीड़ित पाया जाता है तो उसकी व उनके परिवार की जांच एवं उपचार की व्यवस्था की जाएगी।संचारी रोग जागरूकता रैली के दौरान आंगनबाड़ी व आस पास के क्षेत्रीय लोग उपस्थित रहे।

logo
Soochna India

सूचना इंडिया न्यूज़ चैनल के अनुभवी पत्रकारों और लेखकों की पूरी टीम काम कर रही हैं, सूचना इंडिया के एडिटोरियल टीम के पास 15 वर्षों का गहन अनुभव है। राजनीति, सामाजिक मुद्दों, और अर्थव्यवस्था पर उनकी रिपोर्ट्स और लेखन शैली ने उन्हें मीडिया जगत में विशेष पहचान दिलाई है। सूचना इंडिया ने विगत 15 वर्षों में कई महत्वपूर्ण रिपोर्ट्स का नेतृत्व किया है और पत्रकारिता में निष्पक्षता और नैतिकता के प्रति उनकी प्रतिबद्धता ने उन्हें एक विश्वसनीय आवाज बनाया है। उन्होंने अपने काम के लिए कई पुरस्कार प्राप्त किए हैं और युवा पत्रकारों को मार्गदर्शन देने में भी सक्रिय हैं।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Click to listen highlighted text!