Welcome to Soochna India   Click to listen highlighted text! Welcome to Soochna India
दुर्घटनाफटाफट खबरेंब्रेकिंग न्यूज़लखनऊ
Trending

लखनऊ में दर्दनाक हादसा: इटौंजा पावर हाउस में संविदा कर्मी की करंट से मौत, मुआवजे की मांग

लखनऊ। राजधानी के बीकेटी डिवीजन के इटौंजा पावर हाउस में लापरवाही का एक बड़ा मामला सामने आया है, जहां संविदा कर्मी गौरव यादव की हाई टेंशन लाइन की चपेट में आने से मौत हो गई। यह हादसा गुरुवार सुबह उस समय हुआ जब गौरव यादव रोज की तरह अपनी ड्यूटी पर पहुंचे थे। उन्हें अंदाजा भी नहीं था कि यह उनके जीवन का आखिरी दिन साबित होगा।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, गौरव यादव लाइन मरम्मत के लिए पोल पर चढ़ ही रहे थे कि बिना बिजली सप्लाई बंद किए अचानक पावर चालू कर दी गई। इससे वे बुरी तरह झुलसकर नीचे गिर पड़े। सहकर्मियों और ग्रामीणों ने तुरंत उन्हें पास के अस्पताल पहुंचाया, लेकिन डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया।

परिवार का आरोप – बिना सेफ्टी किट काम कराया गया

मृतक के परिजनों ने आरोप लगाया कि गौरव यादव एक अकुशल श्रमिक थे और महज़ कुछ दिन पहले ही उन्हें नौकरी मिली थी। अभियंताओं के दबाव में उन्हें बिना सेफ्टी किट और सुरक्षा उपकरणों के पोल पर चढ़ाया गया। गौरव परिवार के बड़े बेटे थे और पूरे घर की जिम्मेदारी उनके कंधों पर थी। उनकी मौत से परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है।

शटडाउन के बावजूद बिजली क्यों हुई चालू?

परिजनों ने सवाल उठाया कि दो बार शटडाउन होने के बाद भी आखिर बिजली सप्लाई क्यों चालू की गई, जिससे इतनी बड़ी दुर्घटना हुई। उन्होंने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और ऊर्जा मंत्री ए.के. शर्मा से मांग की है कि मृतक के परिजन को सरकारी नौकरी, उचित मुआवजा और जिम्मेदार अधिकारियों पर सख्त कार्रवाई की जाए।

Nainital Ramnagar Bus Accident: Brake Fail से 2 Teachers की मौत

अधिकारियों की चुप्पी

हमारी संवाददाता ज्योति गुप्ता ने इस मामले पर बीकेटी डिवीजन के अधिशासी अभियंता, इटौंजा पावर हाउस के एसडीओ और अवर अभियंता से फोन पर बात करने की कोशिश की, लेकिन किसी ने फोन नहीं उठाया। सवाल यह है कि जब मीडिया का फोन नहीं उठाया जाता, तो पीड़ित परिवार की सुनवाई कैसे होगी?

फिलहाल, विभागीय अधिकारी इस घटना पर चुप्पी साधे हुए हैं, जबकि परिवार न्याय और मुआवजे की मांग कर रहा है।

Jyoti Gupta

मैं ज्योति गुप्ता पिछले तीन वर्षों से "सूचना इंडिया - इंडिया की आवाज़" के साथ काम कर रही हूँ। नगर निगम, विद्युत विभाग, और नगर विकास जैसे महत्वपूर्ण विभागों की रिपोर्टिंग के साथ-साथ, मेरा कार्यक्रम "सुलगता सवाल" लोगों के बीच बेहद लोकप्रिय है। "सूचना इंडिया आपके द्वार" के माध्यम से भी मैं समाज के मुद्दों को सामने लाने का काम करती हूँ।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Click to listen highlighted text!