Welcome to Soochna India   Click to listen highlighted text! Welcome to Soochna India
ब्रेकिंग न्यूज़

हिन्दू समाज पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष विपिन चौधरी ने तीन क़ो दिखाया बाहर का रास्ता..

हरिद्वार | हिन्दू समाज पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष विपिन चौधरी द्वारा आज एक अहम बैठक अपने हरिद्वार स्थित कार्यालय में की गई.बैठक में प्रदेश प्रभारी नितिन शर्मा मौजूद रहे,पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष विपिन चौधरी द्वारा आज पार्टी के विपरीत कार्य करने ओर पार्टी तोड़ने वालों पर तुरंत कार्यवाही करते हुए पार्टी से निष्कासित कर दिया है पार्टी से निष्कासित प्रदेश सचिव राजा राम रावत, नगर सचिव अजय नेगी, युवा मोर्चा जिला उपाध्यक्ष प्रवेश शर्मा पर कार्यवाही करते हुए पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष विपिन चौधरी ने मीडिया से रूबरू होते हुए इन तीनो पदाधिकारियो क़ो पार्टी से बाहर का रास्ता दिखा दिया, हिन्दू समाज पार्टी के उत्तराखंड प्रदेश अध्यक्ष विपिन चौधरी ने कहा की लगातार इन लोगों क़ो पार्टी के विपरीत काम करते हुए पाया गया था ओर बहुत बार इनको समझाया भी गया था पर आज ये पार्टी के विपरीत ओर दूसरे संगठन के कार्यक्रम में सम्मलित हुए, उसी क़ो देखते हुए है आज इन लोगों पर कार्यवाही की गई है विपिन चौधरी ने कहा की भले ही उत्तराखंड में हमारी पार्टी नई है ओर उभरने में लगी है पर कुछ अन्य दल हमारे संगठन क़ो तोड़ने का काम कर रहे है उससे उनकी मानसिकता का पता चलता है की उनकी आज के समय में क्या स्थिति है ओर जिस प्रकार से अभी ये फैसला लिया गया है आगे भी ओर कोई भी पार्टी के विपरीत काम करते हुए पाया जायेगा उस पऱ तुरंत कार्यवाही की जाएगी,, हमकों ऐसो की जरूरत नही है जो पार्टी में रहकर पार्टी विरोधी काम करे | आगे पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष विपिन चौधरी ने कहा की अगर आगे से राजा राम रावत, अजय नेगी, प्रवेश शर्मा हिन्दू समाज पार्टी के नाम से कुछ भी कार्य करते हुए पाए जाते है तो प्रसासन इन लोगों पर उचित से उचित कार्यवाही कर सकती है ओर आगे से इन तीनों का हिन्दू समाज पार्टी से कोई संबंध नही है

logo
Soochna India

सूचना इंडिया न्यूज़ चैनल के अनुभवी पत्रकारों और लेखकों की पूरी टीम काम कर रही हैं, सूचना इंडिया के एडिटोरियल टीम के पास 15 वर्षों का गहन अनुभव है। राजनीति, सामाजिक मुद्दों, और अर्थव्यवस्था पर उनकी रिपोर्ट्स और लेखन शैली ने उन्हें मीडिया जगत में विशेष पहचान दिलाई है। सूचना इंडिया ने विगत 15 वर्षों में कई महत्वपूर्ण रिपोर्ट्स का नेतृत्व किया है और पत्रकारिता में निष्पक्षता और नैतिकता के प्रति उनकी प्रतिबद्धता ने उन्हें एक विश्वसनीय आवाज बनाया है। उन्होंने अपने काम के लिए कई पुरस्कार प्राप्त किए हैं और युवा पत्रकारों को मार्गदर्शन देने में भी सक्रिय हैं।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Click to listen highlighted text!