Welcome to Soochna India   Click to listen highlighted text! Welcome to Soochna India
भ्रष्टाचारकार्यपालिकालखनऊ

सरोजनी नगर में किसान की आवंटित भूमि पर जबरन खेल का मैदान बनाने का हो रहा प्रयास

सरोजनी नगर विकास खंड के ग्राम सभा नूर नगर भदरसा मे खेल के मैदान के निर्माण हेतु ग्राम प्रधान व एसडीएम सरोजिनी नगर द्वारा अक्टूबर 21 मे खेल के मैदान ग्राम सभा की भूमि गाटा संख्या 2 ख किसान के नाम दर्ज पट्टे वाली भूमि पर तहसील प्रशासन के अधिकारियों व ग्राम प्रधान द्वारा जबरन चयनित कर लिए जाने का मामला प्रकाश में आया है।

सरोजनी नगर में किसान की आवंटित भूमि पर जबरन खेल का मैदान बनाने का हो रहा प्रयास

वही ग्राम सभा के पीड़ित किसान अशोक कुमार ने बताया यह नंबर 42 बीघे का है । इस नंबर पर सन 1976 में मेरे पिता राम अधार सहित ग्राम सभा के 4 किसानों को कृषि भूमि का पट्टा इस नंबर पर किया गया था जिसमे मेरे पिता को साढ़े चार बीघे भूमि आवंटन मे दी गयी थी। शेष जमीन पर गांव के ही दबंग भू माफियाओं द्वारा कब्जा किया गया है । जिले के पुलिस व प्रशासन के उच्च अधिकारियो से लिखित शिकायत भी की गई है। किसान ने यह भी आरोप लगाया है कि गाटा संख्या की ही 8 से 10 बीघा भूमि पर ग्राम प्रधान प्रतिनिधि राजेंद्र यादव की सह पर प्लाटिंग कर दी गई है । जिसकी शिकायत पीड़ित द्वारा मुख्यमंत्री उत्तर प्रदेश सरकार को भी की गई है । किसान का कहना है उक्त भूमि पर पिताजी के समय से आज तक हम लोग भूमि पर काबिज है । इसके अलावा हम लोगों के पास अन्य कोई जमीन भी नहीं है जो परिवार के भरण-पोषण का यही एकमात्र जरिया है ।

logo
Soochna India

सूचना इंडिया न्यूज़ चैनल के अनुभवी पत्रकारों और लेखकों की पूरी टीम काम कर रही हैं, सूचना इंडिया के एडिटोरियल टीम के पास 15 वर्षों का गहन अनुभव है। राजनीति, सामाजिक मुद्दों, और अर्थव्यवस्था पर उनकी रिपोर्ट्स और लेखन शैली ने उन्हें मीडिया जगत में विशेष पहचान दिलाई है। सूचना इंडिया ने विगत 15 वर्षों में कई महत्वपूर्ण रिपोर्ट्स का नेतृत्व किया है और पत्रकारिता में निष्पक्षता और नैतिकता के प्रति उनकी प्रतिबद्धता ने उन्हें एक विश्वसनीय आवाज बनाया है। उन्होंने अपने काम के लिए कई पुरस्कार प्राप्त किए हैं और युवा पत्रकारों को मार्गदर्शन देने में भी सक्रिय हैं।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Click to listen highlighted text!