सरस्वती शिशु मंदिर मथुरा में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया भगवान श्री कृष्ण का जन्मोत्सव

मथुरा।योगीराज भगवान श्री कृष्ण का जन्म उत्सव सरस्वती शिशु मंदिर दीनदयाल नगर मथुरा में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। विद्यालय के छोटे छोटे भैया बहिन भगवान श्री कृष्ण एवं श्री राधा के बालस्वरूप में अपने-अपने घरों से तैयार होकर विद्यालय में पधारे।सभी स्वरूपों को एक मंच पर विराजित किया गया।इस अवसर पर सैकड़ों बाल स्वरूपों का एक साथ विराजित होना अद्भुत दृश्य पैदा कर रहा था।कार्यक्रम के प्रारंभ में विद्यालय प्रबंध समिति के पदाधिकारियों ने मां सरस्वती के सम्मुख दीप प्रज्वलन एवं पुष्प अर्चन किया तत्पश्चात उपस्थित सभी अभिभावक,आचार्य बंधु तथा प्रबंध समिति के पदाधिकारियों ने श्री कृष्ण एवं श्री राधा के स्वरूपों का दर्शन करते हुए उनकी आरती उतारी।आरती के पश्चात बाल गोपाल स्वरूपों पर भारी पुष्प वर्षा की गई। विद्यालय परिसर में श्री कृष्ण जन्मोत्सव के उपलक्ष में अलग प्रकार की छटा के दृश्य प्रस्तुत हो रहे थे।कार्यक्रम के समापन पर सभी को प्रसाद वितरण किया गया।इस अवसर पर विद्यालय प्रबंधन समिति के अध्यक्ष राजीव अग्रवाल,मंत्री सुनील अग्रवाल एडवोकेट,राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के महानगर सह कार्यवाह विजय बंटा सर्राफ,मीना लाल अग्रवाल,अनुराग बंसल,दीपा अग्रवाल, कविता अग्रवाल,सुरभि गोयल,प्रधानाचार्य मान सिंह राठौर सहित विद्यालय के सभी आचार्य एवं सैकड़ों अभिभावक उपस्थित रहे।




